फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tindey Review: अदा शर्मा और राजेश शर्मा की डेटिंग का गुदगुदाता करिश्मा

Wed, 22 Apr 2020 07:46 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, मुंबई
विज्ञापन
टिंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डिजिटल रिव्यू: टिंडे (शॉर्ट फिल्म)

विज्ञापन

कलाकार: अदा शर्मा, अश्विनी कलसेकर, राजेश शर्मा आदि
निर्देशक: सीमा देसाई
निर्माता: पराग देसाई व सेजल कौशिक
रेटिंग: ****

कोरोना काल में भले डेटिंग एप्स की कोई उपयोगिता न रही हो लेकिन इस समय जो रिश्ते बन रहे हैं, उनका कोरोना काल के बाद कसौटी पर कसा जाना तय है। निर्देशक सीमा देसाई की फिल्म टिंडे की कहानी के तार भी डेटिंग एप से ही जुड़े है। यह एक हास्य रस की कहानी है। कहानी ही अपने आप में शोख, चुलबुली और काफी रोचक है। और, यही इस शॉर्ट फिल्म को देखने का आनंद भी है।

किसी भी लघु फिल्म को दर्शकों पर पकड़ बनाने के लिए दो चीजें सबसे जरूरी होती हैं। एक फिल्म के शुरू होते ही इसका मंतव्य साफ होना और दूसरा इस मंतव्य को आखिरी सिरे तक साधे रहने के लिए इसके कलाकारों का दिलकश अभिनय। टिंडे इन दोनों कसौटियों पर खरी उतरती है। कहानी है 40 के अरते परते के एक बाबू क्रांति की जो दिन भर अपनी पत्नी की खिचखिच से परेशान है। दफ्तर का एक साथ उसे डेटिंग ऐप टिंडे के बारे में बताता है और यही उसे मिलती है एक चंचल, चपल और अपनी चितवन से पहली ही मुलाकात में छाप छोड़ जाने वाली मौली। लेकिन, मौली जैसी दिखती है वैसी है नहीं। क्या है उसका असली एजेंडा, यही इस कहानी का रोमांच है।
विज्ञापन


कलाकारों के लिहाज से देखें तो ये फिल्म राजेश शर्मा और अदा शर्मा की। राजेश शर्मा का अभिनय नैसर्गिक है। नई जमात के कलाकारों में राजेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है और उनके समकक्ष कम ही कलाकार ऐसे हैं जिनका धीरे धीरे एक अलग प्रशंसक वर्ग तैयार हो चुका है। अदा शर्मा तो खैर होती ही हैं लाजवाब। उनका कैमरे के सामने आना ही किसी करिश्मे से कम नहीं होता। उनके अभिनय में हर बार एक अलग ताजगी दिखती है। अदा शर्मा हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो निशानेबाजी से लेकर नृत्य और मार्शल आर्ट्स सब में काबिल हैं। शायद, किसी खेमे की हीरोइन न होना उनको बड़ी फिल्में नहीं दिला पाता पर बड़े निर्देशकों को खुद आगे बढ़कर इस प्रतिभा को पहचानना चाहिए।
विज्ञापन


सीमा देसाई ने अपनी तकनीकी टीम से काफी अच्छा काम लिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काबिले तारीफ है और संपादन भी काफी चुस्त और चौकस है। करीब 20 मिनट की फिल्म टिंडे इस साल के फिल्मफेयर पुरस्कारों में तारीफ और इनाम दोनों पा चुकी है। अब ये फिल्म अपने मूल निर्माताओं के प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए भी उपलब्ध है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें