धार्मिक फिल्मों के लिए अलग कमेटी बनाने की मांग
मुकेश खन्ना ने फिल्मों में धार्मिक और पौराणिक किरदारों के चित्रण को लेकर सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को रोकने के लिए पर्याप्त जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए एक अलग आयोग बनाया जाना चाहिए। जो भी व्यक्ति ऐतिहासिक या पौराणिक विषयों पर फिल्म बनाना चाहता है, चाहे वह रामायण हो, महाभारत हो या भगवान गणेश से जुड़ी कहानी, उसके प्रोजेक्ट की समीक्षा और मंजूरी विद्वानों की एक समिति से अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसी समिति होगी, तो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्यों को पहले ही रोका जा सकेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देवी सीता को लड़ते हुए दिखाने जैसे दृश्य नहीं होने चाहिए। धर्म और आस्था के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'
- बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी।
- फिल्म के पहले भाग का नाम 'रामायण: पार्ट 1' है।
- वहीं, इसके दूसरा पार्ट अगले साल 2027 या फिर 2028 में आ सकता है।