क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आर्यन की दुल्हन बनेगी परी?
पिछले एपिसोड में देखा गया कि तुलसी-मिहिर की शादी के बीच रणविजय ने अजय के बेटे का किडनैप कर लिया। परी के साथ अजय अपने बेटे को बचाने पहुंचा। मगर, वहां ऐसा सीन क्रिएट हुआ कि परी के हाथों रणविजय का मर्डर हो गया और परी सलाखों के पीछे चली गई। मगर, आर्यन ने उसका केस लड़ा और परी को बेगुनाह साबित कर दिया। इसके बाद परी और आर्यन की शादी फिक्स हो गई है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या अजय का प्यार रह जाएगा अधूरा?
परी का दिल अपने एक्स पति अजय के लिए धड़कता है और अजय भी परी को प्यार करता है। मगर, आर्यन ने परी को मर्डर के केस से बचा लिया, इसके अहसान को चुकाने के लिए परी ने उसके साथ शादी को हामी भर दी है। आर्यन के माता-पिता ने शर्त रखी है कि अगले हफ्ते शादी की जाए। विरानी परिवार में परी और आर्यन की शादी की तैयारी चल रही हैं। तुलसी को लगता है कि परी इस शादी से खुश नहीं है और वह उससे अकेले में बात करती है कि वो अजय को प्यार तो नहीं करती?। मगर, परी कह देती है कि वह आर्यन से खुशी-खुशी शादी कर रही है।
परदादी बनने वाली है तुलसी
शादी की तैयारियों के बीच विरानी हाउस में डबल खुशखबरी भी आने वाली है। घर की दो बहुएं प्रेग्नेंट है। मुन्नी और सलोनी मां बनने वाली हैं। तुलसी को सलोनी जब बताती है कि वो परदादी बनने वाली है तो वह खुशी से इमोशनल हो जाती है। वहीं, मुन्नी भी गुडन्यूज देती है। इसी के साथ तुलसी को अचानक अपने बेटे अंश की याद आ जाती है, जिसका मर्डर खुद उसने किया था। दरअसल, एक तारीख को याद करते हुए वह सोच में गुम हो जाती है और इमोशनल हो जाती है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या नया बखेड़ा खड़ा करेगा रियो?
फिलहाल तो विरानी परिवार में खुशियां ही खुशियां हैं, लेकिन साथ ही एक तूफान की भी दस्तक है। अंश का बेटा रियो आ गया है। उसकी नजर विरानी परिवार पर है। एक तरफ तुलसी यह चाहती है कि रियो को उसका हक मिलना चाहिए। वहीं, रियो के इरादे ठीक नहीं लग रहे। ऐसे में सवाल है कि क्या रियो अपने पिता अंश के नक्शेकदम पर चलते हुए विरानी परिवार के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा? या सबकुछ हंसी-खुशी रहेगा।