फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara: 'सैयारा' में अहान पांडे को लेकर बोले निर्देशक मोहित सूरी, बिना कैमरे के इस तरह लिया टेस्ट

Sat, 14 Jun 2025 04:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Suri On Ahaan Panday: निर्देशक मोहित सूरी ने बताया है कि उन्होंने किस तरह से अहान पांडे को अपनी फिल्म 'सैयारा' में लिया। आइए जानते हैं उन्हीं की जबानी।
विज्ञापन
मोहित सूरी, सैयारा का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे 'सैयारा' फिल्म में अनीत पड्डा के साथ डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया है कि वह फिल्म में अहान को लेने के लिए पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें फिल्म में सीधे लेने के बजाए उनको परखने का रास्ता अपनाया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि अहान का ऑफ-कैमरा व्यवहार, किरदार से काफी मेल खाता है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

सिंपल था अहान पांडे का ऑडिशन
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में मोहित सूरी से फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा को लिए जाने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'शानू शर्मा जो यश राज फिल्म्स के लिए कास्ट करते हैं, ने मुझे ऑडिशन दिखाया। यह बहुत सिंपल था। जब मैंने अहान का ऑडिशन देखा, तो मैं आश्वस्त नहीं था। तो मैंने बहाना किया कि मैंने उन्हें पसंद किया।

यह खबर भी पढ़ें: Kavya Maran: क्या सनराइजर्स हैदराबाद की अरबपति मालकिन को डेट कर रहा ये म्यूजिशियन? शादी को लेकर चल रही अटकलें

मोहित सूरी, अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अहान पांडे के साथ रात भर बाहर रहे सूरी
मोहित सूरी ने आगे बताया 'मैंने उन्हें नहीं बताया कि वह मेरी फिल्म में ले लिए गए हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा चलो डिनर पर चलते हैं। हम एक घंटे के लिए डिनर के लिए जाने वाले थे लेकिन पूरी रात हम बाहर रहे। मुझे लगता है कि जब कैमरा बंद होता है, और जब आप किसी को काम करते हुए नहीं देखते हैं, असल टेस्ट वही होता है। इस तरह मैंने उन्हें बिना कैमरे के टेस्ट किया। इसके बाद मैंने जाना कि वह क्या हैं। मुझे महसूस हुआ कि अगर यह इसका 50 प्रतिशत भी हैं, तो ये मेरी फिल्म के लिए उचित हैं।'
विज्ञापन

फिल्म 'सैयारा' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'सैयारा' का एक गाना रिलीज हुआ है। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। इसके एक हफ्ते के बाद फिल्म का दूसरा गाना 'बरबाद' का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। 
फिल्म में अहान पांडे लीड एक्टर हैं। उनके साथ अनीत पड्डा अहम किरदार में हैं। फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें