फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moana 2 Box Office: 'मोआना 2' पर नोटों की बरसात, थैंक्सगिविंग पर तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, इस फिल्म को छोड़ा पीछे

Mon, 02 Dec 2024 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Moana 2 Thanksgiving Box Office Record: डिज्नी की फिल्म 'मोआना 2' रिलीज हो चुकी है। थैंक्सगिविंग के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 
विज्ञापन
मोआना 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'मोआना 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। थैंक्सगिविंग पर कमाई के मामले में इसने रिकॉर्ड बनाते हुए साल 2023 की सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार 27 नवंबर को रिलीज हुई 'मोआना 2' ने शुरुआती पांच दिनों में रिकॉर्डतोड़ कारोबार कर लिया है। थैंक्सगिविंग पर यह सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Moana 2 Review: हिट फिल्म की फ्रेंचाइजी बनाने निकले तीन नए तिलंगे, पढ़िए कहां कहां डुबकी लगा गई ‘मोआना 2’

पांच दिनों में की रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोआना 2 ने पूरे उत्तरी अमेरिका में शुरुआती पांच दिनों में 221 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसने 'द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी' के पांच दिन के ओपनिंग रिकॉर्ड को पटखनी दे डाली है, जिसने पांच दिनों में 204.6 मिलियन डॉलर कमाए। इसी के साथ 'फ्रोजन 2' का रिकॉर्ड भी काफी पीछे छूट चुका है। 'फ्रोजन 2' ने थैंक्सगिविंग डे पर 125 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

एलन बर्गमैन ने जताया आभार
डिज्नी एंटरटेनमेंट के सह-अध्यक्ष एलन बर्गमैन ने 'मोआना 2' की कमाई को लेकर एक बयान में कहा, 'फिल्म 'मोआना 2' ने इस सप्ताहांत में हमारी उम्मीदों से बढ़कर कारोबार किया है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि 'मोआना' को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है। हम सभी दर्शकों और प्रशंसकों के आभारी हैं। यह हमारे लिए एक जश्न का अवसर है। इस धांसू शुरुआत ने ऐतिहासिक सफलता दिलाई है'।
Shahid Kapoor: फैंस के लिए खुशखबरी, एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर होंगी शाहिद कपूर की आगामी फिल्में-सीरीज
विज्ञापन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए?
मोआना 2 ने 29 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी। यहां भी फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। कल रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों में मोआना 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी के सिनेमा से ब्रेक पर बोले हर्षवर्धन राणे- 'ये पीआर एक्टिविटी हो सकती है'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें