भावना लक्जरी ने डिजाइन किया था गाउन
मिस वर्ल्ड के फिनाले में निकिता पोरवाल बेहद खूबसूरत और खास गाउन में नजर आईं। उनका पेस्टल पिंक गाउन फूलों की खूबसूरत कढ़ाई और हाथ से किए गए बारीक काम से सजा हुआ था।
गाउन पर हजारों मोतियों और फ्लोरल डिटेल्स का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इसकी मरमेड सिल्हूट और हल्के इटैलियन ट्यूल ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।
इस पूरे लुक में भारतीय कारीगरी और नारीत्व की खूबसूरती को दिखाने की कोशिश की गई। हर फूल और हर बारीक डिटेल के जरिए निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की कला और खूबसूरती को पेश किया।
कौन हैं निकिता पोरवाल?
- निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं।
- उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया था।
- इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला।
- निकिता ने मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत की संस्कृति और परंपरा को भी अपने अंदाज में पेश किया।
- ‘डांसेस ऑफ द वर्ल्ड’ सेगमेंट में उन्होंने देवी मीनाक्षी से प्रेरित लुक में शानदार प्रस्तुति दी, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2026: कौन हैं निकिता पोरवाल? महाकाल की नगरी की सुंदरी वियतनाम में बढ़ा रही भारत का मान