फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही हांडी उत्सव: रितेश ने फोड़ी मटकी, 84 की उम्र में थिरके जितेंद्र; जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे ये कलाकार

Sat, 05 Sep 2026 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs at Dahi Handi event: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर मुंबई में जगह-जगह दही हांडी समारोह आयोजित हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी दही हांडी उत्सव में गोविंदाओं की टोली का उत्साह बढ़ाने फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
दही हांडी उत्सव में पहुंचे सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार और उत्सव पर मायानगरी में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। जन्माष्टमी उत्सव पर आज 05 सितंबर को मुंबई में जगह-जगह दही हांडी उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक उत्साह के प्रतीक इस उत्सव में फिल्मी सितारे भी पहुंचते हैं। गोविंदा से लेकर सुनील शेट्टी और संजय दत्त तक, कई चर्चित हस्तियों ने कार्यक्रमों में शिरकत की है।

विज्ञापन

जितेंद्र ने किया डांस - फोटो : इंस्टाग्राम
दही हांडी आयोजन में थिरके जितेंद्र
अभिनेता जितेंद्र भी दही हांडी उत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्साहपूर्वक मंच पर डांस किया। 84 वर्ष की आयु में एक्टर ने अपनी एनर्जी से सबको हैरान कर दिया।
 

सोनल चौहान ने किया डांस
'जन्नत' फेम अभिनेत्री सोनल चौहान भी दही हांडी सेलिब्रेशन में पहुंचीं। कार्यक्रम में सोनल ने स्टेज पर डांस भी किया। बता दें कि सोनल हालिया रिलीज 'मिर्जापुर द मूवी' में भी नजर आ रही हैं।
 


दही हांडी उत्सव में गोविंदा ने की शिरकत
अभिनेता गोविंदा हर साल दही हांडी उत्सव में शामिल होते हैं और मंच पर परफॉर्म करते हैं। इस साल भी यह सिलसिला जारी रहा। गोविंदा दही हांडी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर देखा गया। अभिनेता ने वहां पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया।
 

आयशा खान भी थिरकीं
'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'शरारत' से पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री आयशा खान भी मुंबई में हुए मटकी फोड़ कार्यक्रम में शाामिल हुईं।
 


संजय दत्त ने लगाए ठुमके
अभिनेता संजय दत्त ने भी दही हांडी उत्सव में हिस्सा लिया। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंच पर पहुंचकर 'हर हर महादेव' का जयकारा लगाते दिख रहे हैं। फैंस की डिमांड पर वे डांस भी करते दिखे।
 

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने फोड़ी मटकी
अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी एक्ट्रेस पत्नी जेनेलिया देशमुख भी दही हांडी समारोह में पहुंचे। इस दौरान कपल ने दही हांडी फोड़ी। 
 

सुनील शेट्टी बोले- 'त्योहार हमारे देश की खूबसूरती'
ठाणे में आयोजित दही हांडी उत्सव में सुनील शेट्टी भी पहुंचे। सुनील, महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक द्वारा वर्तक नगर में आयोजित 'संस्कृति युवा प्रतिष्ठान दही-हंडी' कार्यक्रम में नजर आए। 
इस दौरान उन्होंने भी मंच से लोगों को संबोधित किया और गोविंदाओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहास 'त्योहार मनाने के मामले में ठाणे से बेहतर कोई नहीं है। चाहे दही-हंडी हो, गणपति उत्सव हो या होली...यही तो हमारे देश की खूबसूरती है। सांस्कृतिक रूप से हमारे त्योहारों को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बेहतरीन लोगों के एक साथ आने का मौका है। खासकर दही-हंडी के दौरान। आप उस ऊंचाई तक तभी पहुंच सकते हैं जब आपकी नींव मजबूत हो और आपके साथ कई दोस्त और परिवार के लोग जुड़े हों'।
 

 

रणदीप हु्ड्डा ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने दही हांडी उत्सव में पहुंचकर कहा, 'जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है। इसमें 'दही-हांडी' का कार्यक्रम एक बड़ी भूमिका निभाता है। लोग लंबे समय तक पूरे जोश के साथ इसकी प्रैक्टिस करते हैं। इससे आपसी एकता की भावना बढ़ती है। वे अपनी-अपनी टीमों यानी 'गोविंदाओं' के साथ यहां आते हैं और एक शानदार माहौल बनाते हैं। उनका काम वाकई जोखिम भरा होता है। मैं खुशनसीब हूं कि मैं यहां दही हांडी उत्सव में हिस्सा ले रहा हूं'।
 

वीर पहाड़िया भी आए नजर
अभिनेता वीर पहाड़िया ने भी 'संस्कृति युवा प्रतिष्ठान दही हांडी' उत्सव में भाग लिया। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।
 

पहली बार दही हांडी उत्सव में पहुंचे रजत बेदी
एक्टर रजत बेदी ने दही हांडी समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार दही-हंडी के जश्न में शामिल होने आया हूं, इसलिए मैं सचमुच बहुत खुश हूं। आज मैं एक खास घोषणा भी करने वाला हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसमें आपकी दिलचस्पी या उत्सुकता हो सकती है। इसलिए मैं शायद मंच से ही इसकी घोषणा करूंगा'।
 
विज्ञापन

ईशा मालवीय-मल्लिका-ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सेलेब्स भी पहुंचीं
अभिनेत्री ईशा मालवीय, मल्लिका शेरावत और ईशा गुप्ता भी दही हांडी के आयोजन में नजर आईं। एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें