फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nandini Gupta: फाइनल में ‘गंगा’ नदी से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो

Sat, 31 May 2025 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandini Gupta in Miss World 2025: मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले के लिए नंदिनी गुप्ता का गाउन डिजाइन किया गया है। इस गाउन को गंगा नदी से जोड़कर डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nandiniguptaa13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार का मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले भारत में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 72वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले से पहले मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता का गाउन चर्चा में हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नंदिनी गुप्ता ने ग्रैंड फिनाले के लिए डिजाइन किए गए गाउन के बारे में खास बातें बताई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गंगा नदी का प्रतीक है नंदिनी गुप्ता का गाउन
72वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए नंदिनी गुप्ता का गाउन वियतनामी फैशन डिजाइनर ट्रूयेन द्वारा डिजाइन किया गया है। नंदिनी का यह गाउन गंगा नदी का प्रतीक है। भारत में गंगा सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि यह लोगों की आस्था से जुड़ी है। लोग इसकी पूजा करते हैं। गंगा नदी भारत की आध्यात्मिक जीवन रेखा है।
 

गाउन में दो शक्तियों को मिलाया गया है
सोशल मीडिया पोस्ट में नंदिनी गुप्ता ने बताया 'गाउन का यह डिजाइन पानी और प्रकाश की खूबसूरती को श्रद्धांजलि देता है। गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि स्वर्ग और धरती के बीच पवित्र रिश्ते का एक दिव्य अवतार है। डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रूयेन ने दो हमेशा गतिशील, हमेशा बदलती शक्तियों, पानी और प्रकाश को मिलाया है। पूरे गाउन में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जानिए कैसा रहा कोटा से निकलकर मिस वर्ल्ड के मंच तक का सफर

नंदिनी गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nandiniguptaa13
नाजुक कपड़ों से तैयार हुआ है गाउन
पोस्ट में गाउन की तारीफ में लिखा है 'सुबह की धुंध की तरह नाजुक पारदर्शी कपड़ों से तैयार किए गए इस गाउन में बहने वाली लहर जैसे पैटर्न हैं। ये पैटर्न शरीर को सुंदरता के साथ आकार देते हैं, जिससे पानी के सहज रूप से बहने का एहसास होता है।'
विज्ञापन

डिजाइनर के बारे में
साल 1993 में जन्मे डिजाइनर ट्रूयेन ने साल 2015 में प्रोजेक्ट रनवे वियतनाम खिताब जीता। इसके बाद वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। तब से वह वियतनाम के सबसे मशहूर युवा डिजाइनरों में से एक बन गए हैं। वह अलग तरह के कपड़ों को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं। नंदिनी गुप्ता ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने भारतीय डिजाइनरों के बजाय ट्रूयेन से क्यों गाउन डिजाइन कराया है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें