फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' स्टाइल में फैंस को दिया मैसेज, 'नो टोबैको डे' पर बोले ‘धुआं नहीं, आग बनो’

Sat, 31 May 2025 05:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World No Tobacco Day 2025: साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन ने वर्ल्ड नो टोबैको डे पर सोशल मीडिया पर फैंस को मैसेज दिया है। एक्टर के पोस्ट के बाद अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
'पुष्पा 2' की मुंबई प्रेस कॉन्सफ्रेंस में अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने फैंस के दिलों में खास जगह बना गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि समाज के लिए उनका संदेश है। वर्ल्ड नो टोबैको डे 2025 के मौके पर अल्लू अर्जुन ने तंबाकू के खिलाफ एक सशक्त मैसेज देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ जागरूकता फैलाई बल्कि अपने फेमस 'पुष्पा' अंदाज में लोगों को जिंदगी के लिए जागरूक भी किया।

'पुष्पा' स्टाइल में दिया समाज को संदेश

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में अल्लू अर्जुन ने ग्रे कलर की हुडी और मैचिंग पैंट्स में तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी हुडी पर बड़े अक्षरों में लिखा था- ‘स्मोकिंग किल्स’ लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने लिखा- बी फायर, नो स्मोकिंग। एक्टर के इस मैसेज पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया। 


'पुष्पा सिर्फ स्टाइल ही नहीं, समझ भी है'
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘जब समाज की बात आती है, तो अल्लू सबसे आगे होते हैं’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘क्या लुक है, क्या स्टाइल है!’ कई यूजर्स ने उन्हें धन्यवाद कहा कि उन्होंने अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल एक अच्छे काम के लिए किया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं एक्टर

अल्लू अर्जुन की इस पहल को देखकर साफ है कि वो सिर्फ पर्दे पर ही हीरो नहीं, असल जिंदगी में भी रोल मॉडल बनकर उभर रहे हैं। जहां बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई कलाकार अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स तक सीमित रहते हैं, वहीं अल्लू अर्जुन लगातार अपने फैंस के बीच सकारात्मक संदेश लेकर आते हैं।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: पुष्पा 2 के लिए मिला Gaddar Award, बेस्ट एक्टर चुने गए अल्लू; फैंस और निर्देशक को कहा शुक्रिया

वर्क फ्रंट पर भी धमाका करने को तैयार
अगर बात करें उनके करियर की, तो अल्लू अर्जुन फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। चर्चा है कि वो मशहूर निर्देशक एटली के साथ एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उन्हें डबल रोल में देखा जा सकता है। इसके अलावा, वो त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अपनी चौथी फिल्म कर रहे हैं, जो एक पैन-इंडिया स्तर की सोशियो-मिथोलॉजिकल फैंटेसी बताई जा रही है। इस फिल्म में उनके भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाने की चर्चा भी गर्म है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें