हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज के बारे में फिल्म निर्माता मीरा नायर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के अभिनेता को लेकर निर्माता मीरा नायर ने दावा किया कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में यह लिखा गया है कि कोई उनकी आंखों में नहीं देख सकता है। आइये जानते है मीरा ने क्या कुछ साझा किया।
हॉलीवुड में सफल रहा है मीरा का करियर
दरअसल, एक साक्षात्कार में मीरा नायर और शबाना आजमी एक कलाकार के आम लोगों से जुड़े रहने के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अभिनेता के प्रसिद्ध होने के साथ यह कैसे और मुश्किल हो जाता है। इस दौरान मीरा ने टॉम क्रूज का उदाहरण दिया और दावा किया कि सेट पर उनकी आंखों में कोई सीधे नहीं देख सकता। इस खुलासे से शबाना भी हैरान दिखीं। बता दें कि मीरा नायर ने हॉलीवुड में एक लंबा और सफल करियर बनाया है और उन्होंने ‘अमेलिया’, ‘द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ और ‘क्वीन ऑफ कटवे’ जैसी फिल्में बनाई हैं।
Sai Ketan Rao: 'बिग बॉस' ओटीटी 3 में नजर आएंगे साई केतन राव, अभिनय के लिए छोड़ दी थी अच्छी-खासी नौकरी
क्या है टॉम के कॉन्ट्रैक्ट में?
मीरा ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बातचीत के दौरान कहा, ‘टॉम क्रूज के कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि आप उनकी आंखों में आंखें नहीं मिला सकते। आपको उनकी आंखों में देखने की अनुमति नहीं है।’ यह सुनकर शबाना हैरान रह गई। उन्होंने पूछा, ‘क्यों?’ इस पर मीरा ने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं पता लेकिन यह कॉन्ट्रैक्ट में है।’
ये लोग नहीं देख सकते उनकी आंखों में
शबाना आजमी ने जब मीरा से पूछा क्या ये सच में उनके सेट पर लागू होता है। इस पर मीरा ने कहा हां ये सच है। जब शबाना ने कहा, ‘अगर मैं आपकी तरफ नहीं देखूंगी, तो मैं अभिनय कैसे कर सकती हूं?’ तब मीरा ने हंसते हुए कहा कि निर्देशक और अभिनेता देख सकते हैं, लेकिन आम लोग नहीं।
टॉम क्रूज इसे बता चुके हैं कोरी अफवाह
टॉम क्रूज हॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता हैं। ऐसे में उनको लेकर अफवाहों का उड़ना स्वाभाविक है। टॉम क्रूज के साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि अभिनेता के नाम से जुड़ी सबसे अजीब अफवाह झूठी है। जुलाई 2023 में एक साक्षात्कार में ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट 1’ के निर्देशक क्रिस मैकक्वेरी ने बताया कि पहली बार जब वह अभिनेता से मिले, तो उन्होंने क्रूज से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीबोगरीब अफवाह क्या सुनी है? क्रूज ने बताया कि उनके बारे में यह कहानी है कि वह अपने सेट पर काम करने वाले लोगों को अपनी आंखों में देखने से रोकते हैं। उनके व्यवहार के बारे में लंबे समय से चली आ रही झूठी बातों ने कथित तौर पर अभिनेता को हैरान कर दिया। चूंकि क्रूज खुद इस धारणा को बहुत बेतुका मानते हैं, इसलिए यह अफवाह पूरी तरह से झूठ साबित हो चुकी है।
कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां