फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Mathur: 'तोल मोल के बोल' वाले दिनों में खोईं मिनी, बोलीं- तब मुझमें वह नया जोश और पोस्ट ग्रेजुएट वाला..

Wed, 08 May 2024 10:59 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में मिनी माथुर ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। उन तस्वीरों में आर माधवन में देखे जा सकते हैं। ये तस्वीरें गेम शो 'तोल मोल के बोल' के सेट की हैं।
विज्ञापन
मिनी माथुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी माथुर बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टेलीविजन होस्ट किया था। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर भी बॉलीवुड में स्थापित किया। हाल ही में मिनी माथुर ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया है। उन तस्वीरों में आर माधवन में देखे जा सकते हैं। ये तस्वीरें गेम शो 'तोल मोल के बोल' के सेट की हैं। आइए आपको बताते हैं मिनी माथुर ने इस पोस्ट को साझा करते हुए क्या लिखा है जो इंटरनेट पर इतना वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


 
पुरानी यादों में खोईं मिनी 
मिनी माथुर ने एक थ्रोबैक पोस्ट किया है। जिसमें वे आर माधवन के साथ नजर आ रही हैं। मिनी ने फोटो साझा करते हुए लिखा है, 'यह बात कोई साल 1995 की है। बतौर टीवी होस्ट यह मेरा पहला दिन था। मैं जे वाल्टर थॉम्पसन से एमबीए करके आई थी। मुझ में अलग लेवल का आत्मविश्वास था। उन दिनों मैं पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। मैंने सोचा नहीं था कि मुझे होस्टिंग के लिए बुलाया जाएगा'। 

Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'मैदान' का हुआ बुरा हाल, 'बड़े मियां छोटे मियां' भी नहीं दिखा सकी कमाल
विज्ञापन


 कैमरे के सामने नहीं हुई नर्वस 
मिनी आगे लिखती हैं, 'उन दिनों भारत के पहले सैटेलाइट चैनल जी टीवी के लिए आया था। एक दिन मुझे भारत के पहले गेम शो 'तोल मोल के बोल' के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया गया। उन्हें नए होस्ट्स की जरुरत थी। मैं गई और मेरा सलेक्शन हो गया। मैंने सोचा भी नहीं था कि वे मुझे चुन लेंगे। मैं कैमरे के सामने जरा भी नहीं घबराई। जैसे ही निर्देशक ने एक्शन कहा मैंने काम करना शुरू कर दिया था'। 

रोल पाने के लिए निर्माताओं को खुश करती हैं अलाया? जानें सच

विज्ञापन

आर माधवन के साथ हुआ सफर का आगाज 
मिनी माथुर का शो 'तोल मोल के बोल' को आज भी पुराने दर्शक याद करते हैं। मिनी की इंस्टग्राम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यूजर्स आकर शो से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। मिनी ने बताया कि, 'मेरे साथ को-होस्टिंग करने के लिए एक नया लड़का आया था। वे कोई और नहीं बल्कि आर माधवन थे। उस शो से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला था। मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी'। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें