फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी विवाद: ‘कैश दिया या चेक?’, मीका ने उत्तराखंड के मंत्री से की माफी की मांग, आरोपों पर कही यह बात

Wed, 21 Oct 2026 10:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सिंगर मीका सिंह ने भाई दलेर मेहंदी के हालिया विवाद पर एक बार फिर उनका समर्थन किया है।
  • मीका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से माफी मांगने की मांग की है।
  • इसके साथ ही मीका ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी एक खास अपील की है।
विज्ञापन
मीका सिंह और दलेर मेंहद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम उत्तराखंड के नई टिहरी में आयोजित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और तेज आवाज में उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। अब मीका ने इस मामले में बड़े बयान दिए हैं। 
विज्ञापन


मीका सिंह ने की माफी मांगने की मांग 
मीका सिंह ने मंगलवार को भी अपने भाई का समर्थन करते हुए कहा था कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बॉलीवुड और अन्य जगहों के गायकों का दलेर मेहंदी का समर्थन करने और उन्हें प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

मीका सिंह ने लिखा, 'मेरी बात बहुत साफ है। दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते हैं और उन पर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। आज के समय में अगर कोई शिक्षक स्कूल या कॉलेज में किसी बच्चे को डांट भी देता है, तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। ऐसे में इतने बड़े और मशहूर कलाकार को मंच पर सबके सामने डांटना और उनका अपमान करना कैसे सही हो सकता है? मेरा मानना है कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। जिस व्यक्ति ने यह किया है, उसे स्वीकार करना चाहिए कि दलेर मेहंदी जी के शराब पीने के आरोप गलत थे। साथ ही, उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए।' इस पोस्ट में मीका ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भी टैग किया।
विज्ञापन
Trending Videos

दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग
एक और पोस्ट में मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का साथ देने के लिए उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'कलाकारों ने हमेशा उत्तराखंड से प्यार किया है, लेकिन अगर राजनेता ही कलाकारों का अपमान करेंगे, तो हम वहां कार्यक्रम करने क्यों जाएंगे?'

मीका ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अपील की कि वह कार्यक्रम में सुबोध उनियाल के व्यवहार पर ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कलाकार सम्मान और गरिमा के हकदार हैं।
विज्ञापन

दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह ने मांगी पेमेंट की रसीद
मंत्री के 35 लाख रुपये लेने के दावे पर मीका सिंह ने उनसे पेमेंट की रसीद सार्वजनिक करने को कहा। मीका ने एक्स पर लिखा, 'सर, क्या आपने 35 लाख रुपये नकद दिए थे या चेक से पेमेंट किया था? अगर आपके पास पेमेंट की रसीदें हैं, तो कृपया उन्हें सार्वजनिक रूप से शेयर करें, ताकि सभी लोग सच्चाई जान सकें। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा: 16 साल में 31 फिल्में, मात्र 6 हिट; क्या अगली फिल्म से उबरेगा करियर? सिनेमाई सफर पर डालें नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें