राइज एंड फॉल' सीजन 2 में काजल और सारा के डबल एविक्शन के बाद शो में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी ने फिलहाल एक-दूसरे से दुश्मनी भुलाकर साथ आने का फैसला किया है। जानिए शो में हाल में क्या हुआ।
विज्ञापन
निहारिका को लेकर इरीना ने की बात
शो के पेंटहाउस में इरीना रुडाकोवा और निहारिका तिवारी के बीच जसवंत बोपन्ना को लेकर चर्चा हुई। घर में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि जसवंत की निहारिका में रोमांटिक दिलचस्पी है। हालांकि, निहारिका ने इस बात को खारिज कर दिया। घर के दूसरे सदस्यों के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा होती रही।
पवन सिंह की एंट्री से सजा शो
शो में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह टावर पहुंचे। इस खास कार्यक्रम को स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला ने होस्ट किया। इस दौरान पवन सिंह ने शो में अपने पिछले अनुभव को भी याद किया।
उन्होंने कहा, 'मेरा मूड बदलते रहता था। शुरुआती दिनों में पहले दिन लगा कि मेरी सांस रुक जाएगी। मुझे खुले में रहने की आदत है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।'
इस कार्यक्रम में निहारिका और जसवंत ने परफॉर्म किया। वहीं, इरीना ने पवन सिंह के साथ डांस किया। करण पटेल और ऋषभ ने रूलर्स और वर्कर्स की नकल उतारकर सभी को खूब हंसाया।
जसवंत और ऋषभ को जाना पड़ा बेसमेंट
मनोरंजन से भरी शाम के बाद शो में खेल फिर शुरू हुआ। इस बार पेंटहाउस में रहने वाले दो रूलर्स को बेसमेंट में भेजने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को विरोधी तिकड़ी के सदस्यों के नाम पर वोट देना था।
पहले राउंड में ऋषभ ने स्वरा, इरीना और शहजाद के नाम लिए, जबकि शहजाद ने जसवंत को चुना। ऋषभ इस फैसले से सहमत नहीं थे, लेकिन बहुमत जसवंत को बेसमेंट में भेजने के पक्ष में रहा। इसके बाद जसवंत और शहजाद के बीच बहस भी देखने को मिली।
दूसरे राउंड में स्वरा, जसवंत और करण ने फैसले लेने की जिम्मेदारी संभाली। स्वरा और करण ने ऋषभ का नाम लिया, जबकि जसवंत ने शहजाद को चुना। बहुमत का फैसला ऋषभ के खिलाफ गया और उन्हें जसवंत के साथ बेसमेंट में जाना पड़ा।
पवन सिंह ने निहारिका के साथ खोला नया ट्विस्ट
डिमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पवन सिंह अल्टीमेट रूलर निहारिका तिवारी के साथ फॉर्च्यून रूम में पहुंचे। यहां दोनों ने एक नए पावर ट्विस्ट का खुलासा किया। इस बदलाव के बाद अब शो में रूलर्स और वर्कर्स के बीच मुकाबला किस दिशा में जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
बता दें कि 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है और इसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसके नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होते हैं।