माइकल जैक्सन के 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1. 'थ्रिलर' बना सबसे आइकॉनिक एल्बम
साल 1982 में माइकल जैक्सन का एल्बम ‘थ्रिलर’ रिलीज हुआ, जो इतिहास रच गया। ये एल्बम बिलबोर्ड 200 चार्ट पर लगातार 37 हफ्तों तक नंबर 1 पर रहा। अमेरिका में ये दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है, जिसकी अब तक 34 मिलियन से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Diljit Dosanjh: 'सरदार जी 3' विवाद पर दिलजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'फिल्म में बहुत पैसा…'; मैनेजर भी आईं साथ
2. एक ही एल्बम से सात टॉप-10 हिट्स
‘थ्रिलर’ के बाद 1987 में रिलीज हुआ एल्बम ‘बैड’ भी किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस एल्बम से सात गाने बिलबोर्ड हॉट 100 के टॉप 10 में पहुंचे- ये उपलब्धि पहले किसी भी कलाकार को नहीं मिली थी।
3. तीन दशकों में नंबर 1 रहे कई गाने
माइकल जैक्सन साल 1970 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक हर दशक में नंबर 1 हिट देने वाले पहले कलाकार बने। साल 1972 में बेन, 1983 में बिली जीन और 1991 में ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ जैसे गानों ने टॉप पर रहकर उनका दबदबा कायम रखा।
4. माइकल के 13 गाने बने नंबर 1
माइकल जैक्सन के पास बिलबोर्ड 100 पर कुल 13 गाने हैं जो नंबर 1 पर पहुंचे। इससे वो इस चार्ट में सबसे ज्यादा नंबर 1 देने वाले पुरुष सिंगर बन गए। साल 1995 में ‘यू आर नॉट अलोन’ पहला ऐसा गाना था जो डेब्यू करते ही नंबर 1 पर पहुंचा।
5. पुरुष कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स
अपने करियर में माइकल ने कुल 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स जीते, जो अब तक किसी भी पुरुष कलाकार के लिए रिकॉर्ड है। 1984 में उन्होंने अकेले साल में 8 ग्रैमी अवॉर्ड्स भी जीते थे।