फिल्म के कहानी और मोशन पोस्टर
निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प प्रोम क्लिप साझा की, जिसमें बीच में एक आदमी का जूता, बाईं ओर एक खूबसूरत स्टिलेट्टो और दाईं ओर एक पंजाबी जूती दिखाई दे रही है। क्रिएटिव अनाउंसमेंट पोस्ट में इस अनोखे लव ट्राएंगल की ओर भी इशारा किया गया है, जिसमें अर्जुन कपूर और दो प्रमुख अभिनेत्रियों भूमि और रकुल प्रीत की नई जोड़ी है। हालांकि, यह अभी तक गुप्त रखा गया है कि पंजाबी लड़की का किरदार कौन निभाएगा और आधुनिक महिला का किरदार कौन निभाएगा।
Ram Charan: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर एक्शन-रोमांस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, राम चरण की इन फिल्मों से टूटेगा रिकॉर्ड
तीनों कलाकारों का वर्कफ्रंट
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी और अब यह 2025 में रिलीज होगी। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपिका देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म कॉमेडी, हास्य और मनोरंजन से भरपूर है। वहीं, सितारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। रकुल प्रीत सिंह अगली बार दे दे प्यार दे 2 में दिखाई देंगी। भूमि पेडनेकर 'दलदल' के साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
Zhao Lusi: कौन हैं चीनी अभिनेत्री झाओ लुसी? बॉस पर लगाया मार-पीट करने का आरोप, अब अस्पताल में भर्ती