फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mena Massoud: 'द लिटिल मरमेड' पर टिप्पणी कर फंसे मेना मसौद, ट्रोल होने के बाद किया यह बड़ा काम

Tue, 16 May 2023 10:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'अलादीन' फेम मेना मसौद को 'द लिटिल मरमेड' पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। एक्टर ट्रोल्स का शिकार होने के बाद बड़ा कदम उठाते नजर आए हैं। 

 
विज्ञापन
मेना मसौद-द लिटिल मरमेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अलादीन' फेम मेना मसौद अपनी हालिया की गई एक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपकमिंग डिज्नी लाइव एक्शन फिल्म 'द लिटिल मरमेड' के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी वजह से वह जबर्दस्त ट्रोल्स का शिकार हुए। वहीं, बैकलैश के बाद एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल को निष्क्रिय कर दिया है। 

मेना मसौद की विवादित टिप्पणी 

मेना मसौद ने हाल ही में हाले बेली स्टारर 'द लिटिल मरमेड' फिल्म की संभावित कमाई पर टिप्पणी की। मसौद ने अपनी डिज्नी लाइव एक्शन फिल्म 'अलादीन' और हाले की डिज्नी लाइव एक्शन फिल्म 'द लिटिल मरमेड' की तुलना की। एक लीडिंग मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने बताया कि कैसे 'अलादीन' बिलियन-डॉलर के निशान तक पहुंच गया, और कैसे दर्शकों ने फिल्म देखने के लिए कई बार मूवी थियेटर जाना चुना। वहीं, मेना ने भविष्यवाणी की कि क्यों 'द लिटिल मरमेड' संभवतः इस उपलब्धि को हासिल नहीं करेगा, फिर भी इसे एक सीक्वल मिलेगा।

विज्ञापन


Vicky Kaushal Birthday: विक्की के बर्थडे पर ZHZB के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना

ट्विटर हैंडल किया निष्क्रिय 

मेना मसौद ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'हमारी फिल्म इस मायने में अनूठी थी कि दर्शक इसे कई बार देखने गए। यह एकमात्र तरीका है जिससे हम अपनी शुरुआत के साथ बिलियन-डॉलर के निशान तक पहुंचे। मेरा अनुमान है कि टीएलएम (द लिटिल मरमेड) अरबों के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगा, बावजूद इसके भी उसकी अगली कड़ी जरूर आएगी।' एक्टर को उनके इस ट्वीट के बाद खूब ट्रोल किया गया, जिसे देखते हुए उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल निष्क्रिय कर दिया है। 

Kangana Ranaut: 'एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे...,' ट्विटर के सीईओ एलन मस्क पर क्यों आया कंगना को प्यार?

'द लिटिल मरमेड' रिलीज डेट

डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' एक लाइव एक्शन फिल्म है, जो एरियल की एनिमेटेड दुनिया में ले जाती है। हाले बेली उर्सुला के रूप में मेलिसा मैक्कार्थी के साथ, प्रिंस एरिक की भूमिका में जोना हाउर-किंग, इंदिरा के रूप में सिमोन एशले, फ्लाउंडर के रूप में जैकब ट्रेमब्ले और सेबस्टियन के रूप में डेवेड डिग्स के साथ टिट्युलर नजर आने वाले हैं। बेली को छोटी जलपरी के रूप में कास्ट करने के लिए फिल्म को शुरुआती आलोचना का सामना करना पड़ा। फिल्म 26 मई को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें