फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Dhillon: ‘श्रीदेवी को बेवकूफ समझते थे लोग’, पूनम ढिल्लों ने दिया चौंकाने वाला बयान; सुनाया किस्सा

Mon, 30 Jun 2025 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Dhillon On Sridevi: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने हाल ही में इस पर बात की है कि पहले की अभिनेत्रियां बेवकूफों जैसा व्यवहार क्यों करती थीं।
विज्ञापन
पूनम ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूनम ढिल्लों बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 70 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में अच्छी अदाकारी की और कई दिलों पर राज किया। हाल ही में पूनम ने बताया कि पहले अभिनेत्रियां सेट पर और सेट से बाहर कैसा व्यवहार करती थीं। उन्होंने अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन

अभिनेत्रियां बेवकूफ बनने का करती थीं नाटक
एएनआई के साथ बातचीत में पूनम ने बताया कि पहले की अभिनेत्रियां इस तरह का व्यवहार करती थीं कि वह गोरी लड़की हैं और बेवकूफ हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आता है।
पूनम ने कहा 'ऐसा दो वजहों से होता था। कभी-कभी अगर सेट पर नॉन-वेज जोक्स सुनाए जाते थे, तो वह बैठकर उन पर हंसती नहीं थीं। वह बस दिखावा करती थीं कि उनकी कही हुई बातें उन्हें समझ में नहीं आ रही हैं। ताकि लोगों से थोड़ी दूरी बनी रहे। क्योंकि जैसे ही अभिनेत्रियां हीरो के साथ नॉन-वेज जोक्स सुनाना शुरू करती थीं, तो वे सोचते थे कि यह इस बात का संकेत है कि अभिनेत्री उनसे कुछ उम्मीदें रखती हैं। इसलिए वर्षों तक बेवकूफ बने रहने में भलाई थी।'

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: विष्णु मांचू ने माना कमजोर हैं 'कन्नप्पा' के वीएफएक्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताई यह बड़ी वजह

श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
बेवकूफ नहीं थीं श्रीदेवी
उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में गलत धारणाएं बनाईं। उन्होंने कहा 'श्रीदेवी बहुत शानदार अभिनेत्री थीं। अगर वे बेवकूफ होतीं, तो इतनी शानदार नहीं हो सकती थीं। लोग कहते थे वह बेवकूफ हैं। मैं कहती हूं कि वह बहुत होशियार और तेज लड़की थीं। अगर वह बेवकूफ होतीं तो इतनी शानदार अभिनेत्री कैसे होती? मैं इस पर यकीन करने से इनकार करती हूं।'
विज्ञापन

पूनम ने की श्रीदेवी की तारीफ
पूनम ने श्रीदेवी के साथ 'सोने पे सुहागा' और 'जुदाई' जैसी फिल्मों में काम किया था। दिवंगत स्टार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए पूनम ने कहा 'मैं हमेशा से उनके काम की तारीफ करती रही हूं। मैंने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम किया है। वह एक शांत स्वभाव की इंसान थीं।'
श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें