फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म का पोस्टर रिलीज, खून से लथपथ दिखे अभिनेता; जानें मूवी का नाम

Mon, 30 Jun 2025 03:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane New Movie Poster Released: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे की आगामी रोमांटिक-एक्शन फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसमें एक्टर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
सिला - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सनम तेरी कसस' फिल्म से सबके दिलों में छा जाने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे अब एक शानदार फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका पोस्टर और टाइटल रिवील कर कर दिया गया है। बीते दिनों अभिनेता को इस आगामी फिल्म की तैयारी करते हुए देखा गया था। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में। 

फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे अभिनेता ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर में अभिनेता के साथ सादिया खतीब नजर आ रही हैं, जिसमें एक्टर ने सादिया को जोर से पकड़ रखा है। इसके साथ ही दोनों को घायल अवस्था में देखा जा सकता है, जिसमें वे खून से लथपथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को रिलीज करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम है 'सिला'। 

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa: विष्णु मांचू ने माना कमजोर हैं 'कन्नप्पा' के वीएफएक्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताई यह बड़ी वजह

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की आगामी फिल्म 'सिला' का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि फिल्म में निगेटिव रोल में करणवीर मेहरा नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की शूटिंग कल यानी 01 जुलाई से शुरू हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। नेटिजंस कमेंट सेक्शन में लिखा रहे हैं कि पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म शानदार साबित होगी। 



हर्षवर्धन राणे का वर्कफ्रंट
हर्षवर्धन राणे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म 02 अक्टूबर 2025 को  सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। फिल्म में अभिनेता के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें