फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: साउथ के अभिनेता ने की एनटीआर और ऋतिक पर ये टिप्पणी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा बयान

Sat, 16 Nov 2024 11:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishwaksen on Hrithik Roshan: साउथ अभिनेता विश्वकसेन, जूनियर एनटीआर के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने हाल में ही जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन को लेकर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहा है। 
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता विश्वकसेन अपनी आगामी फिल्म 'मैकेनिक रॉकी' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। हालांकि, उनकी फिल्म से ज्यादा चर्चा उनके एक बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का जिक्र किया है। उन्होंने जूनियर एनटीआर की तारीफ करते हुए कहा कि ऋतिक रोशन का भी उनके सामने कोई मुकाबला नही है। 

विज्ञापन


जूनियर एनटीआर को बताया ऋतिक से बेहतर
यह जगजाहिर है कि मैकेनिक रॉकी अभिनेता विश्वकसेन, जूनियर एनटीआर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। कई मौकों पर वह अपने इंटरव्यूज में देवरा अभिनेता के लिए प्रशंसा व्यक्त कर चुके हैं। हाल ही में, विश्वकसेन हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर में देवरा के 50-दिवसीय उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा, "यहां तक कि ऋतिक रोशन भी तारक अन्ना के सामने कुछ नहीं कर पाएंगे। जूनियर एनटीआर अन्ना अपनी मसल्स को फ्लेक्स करके धमाल मचाने वाले हैं। इसलिए, बड़े पैमाने पर उनका आनंद लेने के लिए तैयार रहें।"
Anant Mahadevan: अनंत महादेवन को पसंद नहीं आई 'स्त्री 2', बोले- क्या सोचकर ये फिल्म लिखी?
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
बताते चलें कि एनटीआर की अगली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में होगी। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के विपरीत नजर आने वाले हैं। ऐसे में विश्वकसेन की टिप्पणियां लोगों का काफी ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही हैं। विश्वकसेन बेबाक तरीके से अपने विचार व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं, जिससे अक्सर बहस छिड़ जाती है। उनके इस बयान को जहां कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अभिनेता का ये बयान बॉलीवुड सुपरस्टार के प्रति अपमानजनक है।
विज्ञापन

The Sabarmati Report Day 2: दूसरे दिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में बढ़ी लोगों की रुचि, जानें कितना किया कलेक्शन?
एनटीआर और ऋतिक का वर्क फ्रंट
बात करें एनटीआर के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों 'वॉर 2' को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा वो प्रशांत नील की 'ड्रैगन' में भी काम करने वाले हैं। वहीं, ऋतिक रोशन भी 'वॉर 2' के अलावा कृष 4 में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ के एक रिपोर्ट के मुताबिक वो रोहित धवन, संजल लीला भंसाली के साथ भी फिल्म करने वालै हैं। फिलहाल दोनों अभिनेता 'वॉर 2' को पूरा करने में जुटे हुए हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। 
Matka Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी 'मटका' को नहीं मिले दर्शक, दम तोड़ती दिख रही है फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें