फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival De Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए एंट्री शुरू, फीचर- शॉर्ट फिल्मों को भेजने की यह है अंतिम तारीख

Sat, 16 Nov 2024 10:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फेस्टिवल में फिल्मों को भी सम्मानित किया जाता है और पुरस्कार से नवाजा जाता है। अब कान फिल्म महोत्सव ने स्कूली छात्र फिल्में शॉर्ट फिल्में और फीचर फिल्में एंट्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : इंस्टाग्राम @asian_film_festivals
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरी दुनिया में कान फेस्टिवल की धूम रहती है। इस फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। दुनियाभर की कई मशहूर फिल्में इस फेस्टिवल में अपनी फिल्में प्रदर्शित करती हैं। यही नहीं, इस फेस्टिवल में फिल्मों को भी सम्मानित किया जाता है और पुरस्कार से नवाजा जाता है। अब कान फिल्म महोत्सव ने स्कूली छात्र फिल्में शॉर्ट फिल्में और फीचर फिल्में एंट्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कान फिल्म फेस्टिवल की एंट्री शुरू
 बता दें कि कान ने फिल्मों की एंट्री शुरू कर दी है। 13 से 24 मई, 2025 तक फ्रांस के कान में होने वाले 78वें फेस्टिवल डे कान में फिल्म प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रण शुरू हो गया है। फिल्म निर्माताओं को विभिन्न श्रेणियों में विचार के लिए अपने काम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिनमें से प्रत्येक के लिए विशिष्ट समय सीमा और आवश्यकताएं होती हैं।

फिल्मों की श्रेणी और समय सीमा
ला सिनेफ चयन
: यह चयन फिल्म स्कूलों की शॉर्ट और मिडियम लंबाई की फिल्मों की है, जिसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2025 है। इस कैटेगरी का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों से उभरती प्रतिभाओं को उजागर करना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शॉर्ट फिल्में : शॉर्ट फिल्मों के लिए खुला है। इसे प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है। चयनित फिल्में लघु फिल्म पाल्मे डी'ओर के लिए कॉम्पिटिटिव करेंगी।

आधिकारिक चयन के लिए फीचर फिल्में : फीचर-लेंथ फिल्में 14 मार्च, 2025 तक प्रस्तुत की जानी चाहिए। इन फिल्मों को विभिन्न वर्गों के लिए विचार किया जा सकता है, जिनमें प्रतियोगिता में, प्रतियोगिता से बाहर और अन सर्टेन रिगार्ड शामिल हैं।

नियमों को अच्छी तरह से पढ़कर ही करें सबमिट
सभी प्रस्तुतियां फेस्टिवल डे कान के MY ACCOUNT पोर्टल के जरिए ऑनलाइन की जानी हैं। फिल्म निर्माताओं को सलाह दी जाती है कि वे सबमिट करने से पहले अपनी श्रेणी से संबंधित चयन-पूर्व शर्तों और नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें