फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masti 4 Box Office Collection: वीकेंड पर नहीं चला 'मस्ती 4' का जादू, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 23 Nov 2025 07:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Masti 4 Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। जानिए फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की।
विज्ञापन
मस्ती 4 कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडल्ट कॉमेडी पर आधारित ‘मस्ती 4’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी भले ही फ्रेंचाइजी के पिछले हिस्सों में दर्शकों को खूब हंसाती रही हो, लेकिन इस बार बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ और ही कहानी बयान कर रहा है। कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने बेहद मामूली ग्रोथ दिखाई है। शुक्रवार को खुले कलेक्शन की शुरुआत 2.75 करोड़ रुपये से हुई, जो शनिवार को भी बिना किसी उछाल के इसी आंकड़े पर टिकी रही। रविवार को कमाई घटकर 2.11 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह वीकेंड की कुल कमाई 7.61 करोड़ रुपये पर सिमट गई है।

यह खबर भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, जलसा से बाहर आकर बिग बी ने स्वीकार किया अभिवादन; वीडियो वायरल

 

मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को भी नहीं मिला बढ़त का फायदा
आमतौर पर वीकेंड का दूसरा दिन यानी शनिवार फिल्मों के लिए ग्रोथ का दिन माना जाता है, लेकिन ‘मस्ती 4’ के लिए यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। दर्शकों की कमजोर प्रतिक्रिया और औसत वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई में किसी भी तरह की छलांग देखने को नहीं मिली।

मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की कुल कमाई और बजट
दो दिनों में कमाई का आंकड़ा 4.01 करोड़ तक पहुंचा था और पहले वीकेंड के अंत तक यह कुल 7.61 करोड़ पर थम गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है, ऐसे में शुरुआती कमाई निर्माता-डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है।

 

मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी तीन पुराने दोस्तों- अमर, मीत और प्रेम की है, जिनकी शादीशुदा जिंदगी में बोरियत घर कर चुकी है। एक दिन उनका दोस्त कामराज उनकी ज़िंदगी में नया ट्विस्ट लेकर आता है। अपनी पत्नी से मिले तथाकथित ‘लव वीजा’ के मिलने की बात सुनकर ये तीनों भी अपनी पत्नियों से इसी तरह की आजादी मांग बैठते हैं। शुरुआत में झगड़े होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पत्नियां मान जाती हैं। इसके बाद शुरू होती है गलतफहमियों, भाग-दौड़ और गुदगुदाती स्थितियों से भरी कॉमिक यात्रा।

 

मस्ती 4 - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
 
फिल्म में मुख्य तिकड़ी के साथ एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और नतालिया जानोशेक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। कलाकारों की मौजूदगी जरूर रंगीन है, लेकिन कमजोर लेखन और पुरानी फॉर्मूला शैली दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम रही है।
 
विज्ञापन

मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया
आगे क्या उम्मीद?
हालांकि वीकडे के कलेक्शन से उम्मीदें और भी कम लग रही हैं, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ यदि थोड़ा भी सुधार लाता है, तो फिल्म अपनी लागत का कुछ हिस्सा निकाल सकती है। हालांकि, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘मस्ती 4’ के लिए सफर आसान नहीं लगता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें