सार
Amitabh Bachchan: हर बार की तरह इस रविवार भी अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जलसा के बाहर इकट्ठा हुए। बिग ने उन्हें निराश नहीं किया और बाहर आकर अपने प्रशंसकों से मिले, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लगभग 40 वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। हर रविवार बिग बी अपने घर जलसा से बाहर आते हैं और फैंस से मिलते हैं। आज रविवार को भी यही हुआ, घंटों से अभिनेता के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए घर के बाहर खड़े रहे। जैसे ही बिग बी उनसे मिलने आए, उनका उत्साह देखने लायक था। देखें वीडियो।
बिग बी का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी मल्टी कलर का स्वेटर पहने दिख रहे हैं और फैंस को देख वो बेहद ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। साथ ही भारी संख्या में मौजूद प्रशंसक अपने प्रिय एक्टर को मोबाइल फोन में कैद करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने हैरान होकर कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘40 साल हो गए बिग बी को जलसा पर संडे को दर्शन देते हुए।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘वाह शानदार हैं बिग बी।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कमेंट सेक्शन में अभिनेता पर अपना प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
चूमा हाथ और लगाया गले, शाहरुख खान से कुछ इस अंदाज में मिले विक्रांत मैसी-हिमेश रेशमिया; वीडियो वायरल
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी।