फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Victoria Alonso: विक्टोरिया ने 17 साल बाद मार्वल स्टूडियोज से दिया इस्तीफा, इन फिल्मों में निभाई थी जिम्मेदारी

Tue, 21 Mar 2023 02:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी इस लंबी यात्रा को तय करने के बाद अब विक्टोरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और स्टूडियो छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विक्टोरिया अलोंसो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की जानी मानी हस्ती विक्टोरिया अलोंसो मार्वल स्टूडियोज की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जानी जाती हैं। विक्टोरिया लंबे समय से कंपनी के साथ काम कर रही थीं और कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना सफल योगदान भी दे रही थीं। अपनी इस लंबी यात्रा को तय करने के बाद अब विक्टोरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और स्टूडियो छोड़ दिया है। 

 

17 साल तक रहा विक्टोरिया का मार्वल के साथ सफर

विज्ञापन

गौरतलब है कि विक्टोरिया मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के शुरुआती दिनों से ही कंपनी के साथ रही हैं। उन्होंने 17 साल तक चलने वाले इस स्टूडियो की स्थापना की और स्टूडियो को बेवर्ली हिल्स में मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप के  संचालन से डिज्नी द्वारा इसे अपने अंदर किए जाने तक की यात्रा को देखा है। उनके कार्यकाल के दौरान एमसीयू फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। विक्टोरिया ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। कंपनी ने भी इनके योगदान की खूब सराहना की है।

Dharmendra-Bobby: धर्मेंद्र के ऑनस्क्रीन कमबैक को लेकर बॉबी हैं एक्साइटेड, बोले-उनके चेहरे पर एक चमक दिखती है

 

कंपनी को आगे बढ़ाने में दिया अहम योगदान

विज्ञापन

आपको बता दें कि विक्टोरिया ने 2006 में विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट प्रोडक्शन के चीफ के रूप में स्टूडियो में शामिल हुई थीं। उन्होंने साल 2008 में आयरन मैन में सह-निर्माता के रूप में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स को लॉन्च करने में मदद की थी । विक्टोरिया ने आयरन मैन 2, थोर  और कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर  में सह-निर्माता के रूप में भी काम किया है । इसके अलावा उन्होंने एवेंजर्स में कार्यकारी निर्माता के रूप में रखा गया था, जिसने दुनियाभर में 1.5 बिलियन की कमाई की और मार्वल को नई ऊंचाइयों पर ले गई हैं।

 

 डिज्नी प्लस टीवी सीरीज में भी किया काम
बता दें कि विक्टोरिया ने मार्वल की रिलीज के वक्त  कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया है। यही नहीं, विक्टोरिया ने इसके बाद डिज्नी प्लस टीवी सीरीज में भी काम किया है। विक्टोरिया को साल 2021 में  पोस्ट प्रोडक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन प्रोडक्शन में प्रेसिडेंट के तौर पर पदोन्नत किया गया था।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें