डेडपूल और वूल्वरिन ने बनाया रिकॉर्ड
शुक्रवार को रिलीज हुई 'डेडपूल और वूल्वरिन' अमेरिका में आर-रेटेड फिल्म के लिए अब तक की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग डे रही। अनुमान है कि रविवार तक फिल्म घरेलू स्तर पर 195 मिलियन से 205 मिलियन डॉलर और विश्व स्तर पर 380 मिलियन से 400 मिलियन डॉलर की कमाई कर लेगी। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल और ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन की भूमिका निभाई है।
फ्रेंचाइजी ने दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
पिछले 15 वर्षों में एमसीयू ने 34 फिल्में रिलीज की हैं, जिससे यह सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। 2008 में 'आयरन मैन' के साथ अपनी शुरुआत के बाद से इस फ्रेंचाइजी ने लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने 2.799 बिलियन डॉलर और 2018 में आई 'इन्फिनिटी वॉर' 2.05 बिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे वे अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गईं।
इन फिल्मों ने किया कम प्रदर्शन
यहां तक कि एमसीयू के मानकों से कम प्रदर्शन करने वाली फिल्में, जैसे कि इटरनल (402 मिलियन डॉलर), एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमानिया (476 मिलियन डॉलर) और द मार्वल्स (206 मिलियन डॉलर) की कमाई की। इन आंकड़ों के बावजूद, कथित तौर पर इन फिल्मों से डिज्नी को कोई लाभ नहीं हुआ, क्योंकि इनकी निर्माण लागत 200 मिलियन डॉलर से अधिक थी। हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस आंकड़ें अन्य स्टूडियो के मानकों के अनुसार अभी भी सफल मानी जाएंगी।