फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से मचा बवाल, मनोज मुंतशिर ने की जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग

Sun, 15 Mar 2026 02:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Muntashir: यूपी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले ही दिन एक सवाल के ऑप्शन की वजह से भारी बवाल मच गया है। अब इस पर गीतकार मनोज मुंतशिर का भी पोस्ट आया है। जानिए उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है। 

विज्ञापन
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले ही दिन यानी 14 मार्च को एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन


इस प्रश्न पेपर के वायरल होने के बाद कई नामी शख्सियतों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर प्रसिद्ध भारतीय गीतकार मनोज मुंतशिर का भी पोस्ट सामने आया है। 

मनोज मुंतशिर ने पोस्ट कर जताई नाराजगी 

मनोज मुंतशिर ने इस प्रश्न पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है’ और ऑप्शन में ‘पंडित’ लिखा है।

ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती, तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। समस्त सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराजगी दर्ज करवाता हूं और जान बूझकर किए गए इस निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कुछ लोगों ने किया समर्थन, कुछ ने उठाए सवाल
उनके इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो वहीं कुछ लोगों ने सरकार पर सवाल खड़े किए। इसके इतर कुछ लोगों ने तो मनोज मुंतशिर पर ही ये बोलकर सवाल उठा दिए कि आपको अपने गानों में अश्लील शब्द लिखने में समाज की चिंता नहीं होती।
 
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पहुंचा मामला
बहरहाल, ये मुद्दा अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर पोस्ट कर नाराजगी जताई और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले में भर्ती बोर्ड के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें