फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ठीक हैं जाकिर खान? अस्पताल में भर्ती दिखे कॉमेडियन; वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zakir Khan Video: कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि कॉमेडियन अस्पताल में भर्ती हैं। वीडियो देखकर फैंस ने सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन जाकिर खान के एक वीडियो ने फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। जाकिर खान के भाई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कॉमेडियन अस्पताल में भर्ती हैं। जाकिर का वीडियो ऐसे वक्त आया है जब उन्होंने हाल ही में कॉमेडी से स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लेने का एलान किया था। 
विज्ञापन


वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
कॉमेडी से ब्रेक लेने के बाद जाकिर ने अपने फैंस से बताया था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ठीक-ठाक हैं। इसके बावजूद ऑनलाइन एक नया वीडियो सामने आया है, जिससे यह लग रहा है कि उन्हें शायद अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल में दिखे जाकिर
जाकिर खान के छोटे भाई अरबाज खान की तरफ से अपलोड किए गए एक रमजान व्लॉग में जाकिर को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया है। इस वीडियो में, अरबाज दर्शकों को उस कमरे के अंदर ले जाते हैं, जहां जाकिर रुके हुए थे। जाकिर को ऐसे कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है, जिस पर अस्पताल का नाम छपा है। जिस अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है वह वैरिफाइड नहीं है, इसलिए हम वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते।



फैंस हुए हैरान
वीडियो में फैंस जाकिर को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने पूछा कि 'जाकिर खान को क्या हुआ?' एक और फैन ने पूछा, 'जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?' कई लोगों ने लिखा 'जल्द ठीक हो जाइए।'

मैच देखते नजर आए जाकिर
यह व्लॉग कुछ दिन पुराना है, जिसमें जाकिर को अस्पताल में अपने भाई के साथ इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का मजा लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जाकिर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैच अभी फंसा हुआ है।'
विज्ञापन

जाकिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@zakirkhan_208
जाकिर ने दिया बयान
जब जाकिर ने पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने की घोषणा की, तो उन्होंने कहा, 'यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, ताकि मैं अपनी सेहत का ध्यान रख सकूं और कुछ दूसरी चीजों को ठीक कर सकूं।' उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलों के बाद, जाकिर ने कहा, 'सेहत थोड़ी सी ही खराब है।' उन्होंने कहा कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है ताकि अपने लिखने के करियर पर ध्यान दे सकें, जो पिछले पांच-छह वर्षों से रुका हुआ था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें