फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupama: रूपाली से विवाद और अनुपमा छोड़ने की खबरों पर मनीष गोयल ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Sun, 11 May 2025 03:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Goel: अभिनेता मनीष गोयल ने ‘अनुपमा’ शो छोड़ने और रूपाली गांगुली से विवाद की खबरों के बारे में अब पूरी सच्चााई बताई है। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन
मनीष गोयल और रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेता मनीष गोयल पिछले कुछ वक्त से टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘अनुपमा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ऐसी खबरें चल रही हैं कि सीरियल की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली से मतभेदों के चलते मनीष ने अनुपना शो को छोड़ दिया है। अब चर्चाओं पर अभिनेता मनीष गोयल ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूरे मामले में क्या सच्चाई है ये बताया है।

‘केवल चार महीने के लिए ही था मेरा किरदार’

विज्ञापन

मनी कंट्रोल के साथ बातचीत के दौरान मनीष गोयल ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है। अभिनेता ने कहा, “अनुपमा में राघव के रूप में उनकी भूमिका कभी भी स्थायी नहीं थी और शुरू से ही यह कुछ दिनों के लिए ही बनाई गई थी। मेरा किरदार केवल चार महीने तक चलने वाला था। उसमें से मैंने पहले ही तीन महीने पूरे कर लिए हैं।”

विवाद की खबरों को किया खारिज
मनीष ने रोल को लेकर विवाद और शो छोड़ने की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “जब किसी अभिनेता का कैमियो बढ़ाया जाता है, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा काम करता है और यदि ऐसा नहीं होता है, तो भी ठीक है। क्योंकि इसके बारे में आपको पहले से ही बताया जा चुका होता है।” मनीष के इस स्पष्टीकरण के बाद यह साफ है कि शो में अचानक कोई बदलाव या विवाद नहीं हुआ है। न ही उनके किरदार को किसी विवाद के चलते हटाया गया। यह पहले से ही निर्धारित था। जिसके कारण उनके चरित्र को समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: ‘अक्षय कुमार के साथ काम करना था डरावना’, सुनील शेट्टी ने बताया कैसी थी पहली मुलाकात

Trending Videos
विज्ञापन

मनीष गोयल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘इस मामले में न चिंगारी है और न ही कोई आग’
रूपाली गांगुली के साथ झगड़े की अफवाहों को खारिज करते हुए मनीष ने कहा, “रूपाली और मेरी पहचान आज की नहीं है। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब मैं मुंबई आया था। यह चौथी बार है जब मैं उनके साथ काम कर रहा हूं। आमतौर पर चिंगारी के बिना आग नहीं लगती, लेकिन इस मामले में न तो चिंगारी है और न ही आग। मुझे नहीं पता कि लोग ऐसी बातें क्यों फैलाते हैं। यह झूठ है।”

यह खबर भी पढ़ें: Boney Kapoor On Mother’s Day: ‘सबसे फेवरेट हेलो और मुश्किल गुडबाय’, मदर्स डे पर कपूर भाईयों ने किया मां को याद

इस साल की शुरूआत में हुई थी ‘राघव’ की एंट्री
मनीष गोयल ने इस साल की शुरुआत में ‘अनुपमा’ में राघव के किरदार में एंट्री ली थी। एक ऐसा किरदार जिसने आगे बढ़ रही कहानी में ड्रामा और साजिश के एंगल को जोड़ा। यह शो टीवी के पसंदीदा शोज में से एक है। इसमें अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें