फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vincy Aloshous: विंसी एलोशियस ने ड्रग्स लेने वाले कलाकार के नाम का खुलासा किया, एक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 17 Apr 2025 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Movie Actress Vincy Aloshous: मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने बीते दिनों अपने साथ फिल्म के सेट पर होने वाले दुर्व्यवहार पर बात की थी। अब उन्होंने उस एक्टर के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विंसी एलोशियस - फोटो : इंस्टाग्राम-@wincy_win_c_aloshious
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने बीते दिनों फिल्म के सेट पर एक सह-अभिनेता के दुर्व्यवहार का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया कि अभिनेता ड्रग्स का सेवन करता था, जिसके चलते उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ीं। अभिनेत्री ने तब कलाकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, यह एलान जरूर किया कि वे अब ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेता हो। अब हाल ही में विंसी ने उस सह-अभिनेता के नाम का भी खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विंसी ने अब फिल्म चैंबर में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अभिनेता का नाम शाइन टॉम चाको बताया गया है। बीते दिनों विंसी ने एक फिल्म के सेट पर ड्रग्स के प्रभाव में एक सह-अभिनेता द्वारा अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया था।

यह खबर भी पढें:
Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ब्लॉग में की संस्कारों की बात, बोले- युवा पीढ़ी को यह सिखाना बेहद जरूरी

एक्टर के खिलाफ होगी कार्यवाई
अभिनेत्री विंसी ने अभिनेता शाइन टॉम चाको के खिलाफ फिल्म चैंबर में शिकायत दर्ज कराई है। चाको पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में सेट पर दुर्व्यवहार किया। विंसी ने फिल्म चैंबर और फिल्म उद्योग की आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म चैंबर के महासचिव साजी नंथयाट ने कहा कि शिकायत के आधार पर अभिनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस फिल्म के सेट पर किया दुर्व्यवहार
विंसी एलोशियस ने मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AMMA) से भी चाको के दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत की है। विंसी का आरोप है कि चाको ने फिल्म 'सूत्रवाक्यम' के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।
विज्ञापन

अभिनेत्री के साथ एसोसिएशन
मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के संयोजक जयन चेरथला ने कहा कि एसोसिएशन इस मुद्दे पर पूरी तरह अभिनेत्री के साथ है। बता दें कि बीते दिनों विंसी ने ड्रग विरोधी अभियान से जुड़े एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया कि वे ड्रग्स का सेवन करने वाले किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी। उनके बयान से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पष्टीकरण पोस्ट किया जिसमें उन्होंने उन घटनाओं का जिक्र किया जिसने उन्हें परेशान किया। किसी का नाम लिए बिना एलोशियस ने कहा कि ड्रग लेने के बाद उन्होंने फिल्म के सेट पर महिला सहकर्मी के साथ "बहुत असहज" व्यवहार किया था। हालांकि, अब उन्होंने एक्टर का नाम बता दिया है।

यह खबर भी पढें:
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, जैकलीन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें