कई अभिनेत्रियां फिल्मी सेट पर हुई घटनाओं के बारे में बात करती हैं। हाल ही में मलयालम अभिनेत्री ने सेट पर अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में बात की है। इसके बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने एलान किया है कि वह ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता चलेगा कि कोई सह-कलाकार ड्रग लेता है तो वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। एलोशियस ने कहा कि यह फैसला पिछली फिल्म के दौरान एक पुरुष अभिनेता के साथ हुए एक अनुभव की वजह से लिया है।