फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vincy Aloshious: ड्रग्स लेने वाले अभिनेता ने सेट पर की ये हरकत, अब साउथ की एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 15 Apr 2025 11:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vincy Aloshious on Drugs: मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने साफ लफ्जों में कहा है कि वह ऐसे किसी भी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग्स लेता है। उन्होंने अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में भी बात की है।
 
विज्ञापन
विंसी एलोशियस - फोटो : इंस्टाग्राम @iam_win.c
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई अभिनेत्रियां फिल्मी सेट पर हुई घटनाओं के बारे में बात करती हैं। हाल ही में मलयालम अभिनेत्री ने सेट पर अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में बात की है। इसके बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। मलयालम अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने एलान किया है कि वह ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी जो ड्रग लेते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता चलेगा कि कोई सह-कलाकार ड्रग लेता है तो वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। एलोशियस ने कहा कि यह फैसला पिछली फिल्म के दौरान एक पुरुष अभिनेता के साथ हुए एक अनुभव की वजह से लिया है।

विज्ञापन

मलयालम अभिनेत्री ने साझा किया दर्द
मलयालम अभिनेत्री ने अपना बयान ड्रग विरोधी अभियान से जुड़े एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया। उनके बयान से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पष्टीकरण पोस्ट किया जिसमें उन्होंने उन घटनाओं का जिक्र किया जिसने उन्हें परेशान किया। किसी का नाम लिए बिना एलोशियस ने कहा कि ड्रग लेने के बाद उन्होंने फिल्म के सेट पर महिला सहकर्मी के साथ "बहुत असहज" व्यवहार किया था।
Alia Bhatt: दो साल की बेटी राहा ने आलिया भट्ट के लिए बनाया खाना, देखकर यूजर्स हुए हैरान; देखें तस्वीर

ड्रग्स लेने वालों के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं
विंसी एलोशियस ने कहा, 'व्यक्तिगत जीवन में ड्रग्स का इस्तेमाल करना या न करना अलग बात है। लेकिन जब इसका इस्तेमाल फिल्म के सेट पर किया जाता है और यह दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है, तो ऐसे लोगों के साथ काम करना आसान नहीं होता। मुझे ऐसे लोगों के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'
Dil Madharasi: 'सिकंदर' के निर्देशक के साथ शिवकार्तिकेयन ला रहे एक्शन फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
विज्ञापन

राज्य पुरस्कार विजेता हैं अभिनेत्री
विंसी एलोशियस ने उन लोगों की भी आलोचना की जिन्होंने इस तरह के फैसले की घोषणा करने पर उनके सोशल मीडिया हैंडल पर नकारात्मक टिप्पणियां पोस्ट कीं। कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एलोशियस पुरस्कार विजेता अभिनेत्री हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मलयालम सिनेमा के कुछ अभिनेताओं पर ड्रग्स के सेवन के आरोप लग रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें