फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanakalatha Passes Away: मलयालम अभिनेत्री कनकलता का निधन, 63 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 07 May 2024 07:49 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कनकलता का 63 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वह डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। 
विज्ञापन
मलयालम अभिनेत्री कनकलता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेत्री कनकलता का निधन हो गया है। सोमवार, 6 मई को तिरुवनंतपुरम स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री ने 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले तीन सालों से वह नींद ना आने की समस्या से जूझ रही थीं। अभिनेत्री को डिमेंशिया नाम की बीमारी थी। कनकलता का दिमाग सिकुड़ने लगा था। इस बात का पता उन्हें एमआरआई कराने के बाद चला था। 

विज्ञापन


थिएटर से की थी करिय की शुरुआत
कनकलता ने 350 से अधिक फिल्मों और 50 से अधिक टीवी धारावाहिकों में काम किया था। वह 2021 से पार्किंसंस और डिमेंशिया नाम की बीमारी से पीड़ित चल रही थीं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था। उन्होंने थिएटर के जरिए मनरोंजन की दुनिया में कदम रखा था। नौवीं कक्षा में ही वह थिएटर के साथ जुड़कर नाटक में भग लेने लगी थीं। कनकलता के निधन से मलयालम सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें