फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanawas Death: मशहूर अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे और मलयालम एक्टर शानवास का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 05 Aug 2025 10:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Actor Shanawas Passed Away: दिग्गज मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे शानवास का 71 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। 

विज्ञापन
मलयालम अभिनेता शानवास - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे शानवास का 71 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। 

विज्ञापन


बीमारी के चलते हुआ निधन
मलयालम फिल्मों और टीवी के जाने माने अभिनेता शानवास के निधन से सिनेमा जगत गहरे शोक में है। दिवंगत अभिनेता के पारिवार के लोगों ने पीटीआई को बताया कि सोमवार देर रात शानवास की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा इलाज के चलते उनका निधन हो गया था। साथ ही बताया गया कि अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि अभिनेता किडनी संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। अभिनेता के निधन पर केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मिले 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता, फिल्म पर चल रहे विवाद पर की चर्चा
विज्ञापन


कौन थे अभिनेता शानवास?
मशहूर मलयालम अभिनेता अभिनेता प्रेम नजीर के बेटे थे शानवास। शानवास का नाम भी शानदार अभिनेताओं में शुमार था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘प्रेमगीतंगल’ से की थी, जिसे बालचंद्र मेनन द्वारा निर्देशित किया गया था। इसके बाद अभिनेता ने 50 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया और उन्होंने कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dhanush: 'मुझे पसंद है...', मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की चर्चा के बीच धनुष ने की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ

इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे शानवास
अभिनेता शानवास को अपने सिनेमाई करियर में इन फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने ‘मजहानिलवु’, ‘नीलागिरी’, ‘मणिथली’, ‘गानम’, ‘आजी’, ‘ह्यूमन’ आदि उनकी शानदार फिल्में हैं। दिवंगत अभिनेता को आखिरी बार साल 2022 में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जनगणमन’ में देखा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें