माहिरा खान ने बेहद खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है।
बेहद खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई लंबा-चौड़ा पोस्ट नहीं लिखा। उन्होंने सफेद गाउन में अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ लिखा, 'हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।' उनकी यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
तस्वीर में माहिरा काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की, वह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।