इन दिनों '80s ट्रेंड' काफी चर्चाओं में है। लोग अपनी तस्वीरें चैटजीपीटी में डालकर देख रहे हैं कि अगर वे 80 के दशक में होते तो कैसे नजर आते। अब एक यूजर ने बिग बॉस को भी 80 के दशक का इमेजिन किया है और रिजल्ट काफी दिलचस्प सामने आए हैं।
बिग बॉस 80s लुक ट्रेंड
- फोटो : एक्स @Simo.Khàn
क्या है वीडियो में खास?
एक यूजर ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' को भी 80s ट्रेंड में शामिल कर लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि अगर 80 के दशक में 'बिग बॉस' बना होता तो कैसा दिखता।
वीडियो में सलमान खान ही होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर यंग सलमान की याद आ गई। वीडियो में पुराने जमाने का बंगला नजर आ रहा है और कंटेस्टेंट सूट और साड़ी में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 80s लुक ट्रेंड
- फोटो : एक्स @Simo.Khàn
वायरल वीडियो ने जगाईं पुरानी यादें
वहीं शो में पुराना पीसीआर दिखाया गया है, जिसमें नजर बनाए रखने के लिए कई टीवी नजर आ रहीं हैं। आगे पुराने जमाने का किचन और उसमें बर्तन नजर आ रहे हैं। 80 के दशक के कैमरे, लुक और सबकुछ। पूरा वीडियो देखकर काफी नॉस्टैल्जिक और दिलचस्प फील आ रहा है।
अब ये वीडियो काफी वायरल हो गया है और यूजर्स इसपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
देखें वीडियो-
कहां देख सकते हैं बिग बॉस 20?
- सलमान खान ने एक बार फिर 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी की है।
- शो रात 10:30 बजे कलर्स पर देखा जा सकता है।
- इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: घरवालों के सामने सलमान खान ने क्यों की लॉर्ड बॉबी की तारीफ? इस हॉलीवुड एक्टर का भी दिया उदाहरण