फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिकन सिटी में गाया गया यह भारतीय गाना, कलाकारों को अच्छा लगा पोप लियो का साथ

Thu, 30 Oct 2025 01:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Song In Vatican: चर्च के अधिकारियों के अनुसार, नोस्ट्रा एतेते कैथोलिक चर्च और गैर-ईसाई धर्मों के संबंधों की एक कड़ी है। इस वर्ष इसकी 60वीं वर्षगांठ है।
विज्ञापन
गाने पर प्रस्तुति देते कलाकार, वेटिकन सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की फिल्में पूरी दुनिया में देखी जाती हैं और इनकी तारीफ होती है। भारत का संगीत भी लगभग पूरी दुनिया में सुना जाता है और इसे लोग पसंद करते हैं। हाल ही में केरल के संगीतकारों-गायक विजय येसुदास और कीबोर्डिस्ट स्टीफन देवासी ने वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मलयालम गाना गया। 
विज्ञापन

गाने की हो रही तारीफ
दोनों कलाकारों ने 'नोस्त्रा एतेते' नाम से आयोजित कार्यक्रम में पोप लियो 14वें की उपस्थिति में यह गाना गाया। मलयालम में गाए गए गाने 'दैव स्नेहम वर्णिचिदन' की तारीफ हो रही है। भक्ति गीत 'दैव स्नेहम वर्णिचिदन' की रचना सेवानिवृत्त डीजीपी टोमिन जे. थचनकारी ने की थी।

गाने का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
कलाकारों को अच्छा लगा पोप लियो का साथ
एक फेसबुक पोस्ट में, देवासी ने कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कीं और इसे 'रोम में अद्भुत क्षण' बताया। उन्होंने लिखा, 'पोप लियो के साथ होना अच्छा था।' उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कलाकारों के साथ थे।

विज्ञापन

दुनिया भर में नोस्त्रा एतेते की धूम
चर्च के अधिकारियों के अनुसार, नोस्त्रा एतेते कैथोलिक चर्च और गैर-ईसाई धर्मों के संबंधों की एक कड़ी है। इस वर्ष इसकी 60वीं वर्षगांठ है, जिसे रोम और दुनिया भर में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें