कब रिलीज होगी 'राव बहादुर'?
फिल्म 'राव बहादुर' के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'शाही आगमन की तारीख पक्की हो गई है। फिल्म 05 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यश की 'टॉक्सिक' इससे एक दिन पहले यानी 04 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म 'राव बहादुर' की कास्ट
फिल्म 'राव बहादुर' का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के प्रोडक्शन हाउश GMB एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रेजेंट किया गया है। इसमें अभिनेता सत्यदेव अहम भूमिका में हैं। उनके अलावा दीपा थॉमस, विकास मुप्पला, बाला परासर, आनंद भारती, प्रणय वाका, कुणाल कौशिक और मास्टर किरण जैसे सितारे भी हैं।