फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ कहां घूमने निकलीं हुमा कुरैशी? एयरपोर्ट पर दोनों साथ आए नजर; वीडियो वायरल

Sun, 26 Apr 2026 06:39 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi Viral Video: अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कथित तौर पर वे रचित सिंह को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुमा कुरैशी अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। काफी वक्त से एक्टिंग कोच रचित सिंह के साथ उनके लिंकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। आधिकारिक तौर पर दोनों ने अफेयर की चर्चाओं पर कुछ नहीं कहा है। मगर, कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है। हाल ही में एक बार फिर दोनों साथ नजर आए।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज
हुमा कुरैशी और रचित सिंह को हाल ही में एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। हुमा ब्लू डैनिम जींस और ब्लू लाइनिंग की व्हाइट शर्ट में नजर आईं। वहीं, रचित सिंह को ब्लैक शर्ट और व्हाइट जींस में देखा गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गए। बता दें कि बीते साल सितंबर में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हुमा और रचित ने गुपचुप सगाई कर ली है। इन अफवाहों के बाद हुमा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'काम से काम रखो'।
 

हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा कुरैशी ने लिखा- 'ये महीना, तेजी से बीत रहा है'
हुमा कुरैशी ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, कुछ खाने-पीने की फोटोज भी हैं। ऐसा लग रहा है कि ये उनकी किसी ट्रिप या वेकेशन की झलकियां हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यह महीना..., कितनी तेजी से बीत रहा है। अप्रैल अभी खत्म भी नहीं हुआ है'।
 
विज्ञापन

टॉक्सिक-हुमा-धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट
हुमा कुरैशी के काम की बात करें तो वे यश अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होनी थी। मगर, आखिरी वक्त में इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। इसके अलावा हुमा फिल्म 'गुलाबी' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। बीते दिनों अहमदाबाद में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें