फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: महाकुंभ में कैटरीना कैफ ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद, रवीना-राशा के साथ भजन संध्या में हुईं शामिल

Mon, 24 Feb 2025 08:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahakumbh 2025: बेटी राशा थडानी के साथ रवीना टंडन आज सोमवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल हुईं। उनके अलावा भोजपुरी एक्टर व सांसद रवि किशन भी पहुंचे।
विज्ञापन
रवि किशन-रवीना टंडन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में कैटरीना कैफ ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के साथ आज शाम प्रयागराज में लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया। इसके बाद वे भजन संध्या में शामिल हुईं। कैटरीना के अलावा रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी ने भी भजन संध्या में हिस्सा लिया। रवीना भक्ति भाव में विभोर नजर आईं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-दुनिया से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। फिल्म, खेल, बिजनेस और राजनीतिक जगत की हस्तियां भी लगातार पहुंच रही हैं। आज सोमवार को रवीना टंडन भी प्रयागराज पहुंचीं। इसके अलावा भोजपुरी एक्टर व भाजपा सांसद रवि किशन भी परिवार के साथ त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाने महाकुंभ में पहुंचे।

विज्ञापन






Mahakumbh : महाकुंभ में बॉलीवुड-अध्यात्म का अद्भुत संगम, अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी, सीएम योगी को दिया धन्यवाद

बेटी राशा के साथ रवीना टंडन - फोटो : एएनआई
बिटिया के साथ महाकुंभ पहुंचीं रवीना
प्रयागराज महाकुंभ में सितारों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आज सोमवार को अक्षय कुमार भी महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे। उनके अलावा अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बिटिया राशा थडानी के साथ प्रयागराज पहुंचीं। रवीना ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। 
 

रवि किशन ने परिवार के साथ त्रिवेणी में लगाई डुबकी - फोटो : एएनआई
रवि किशन ने भी लगाई पवित्र डुबकी
भाजपा सांसद रवि किशन भी आज अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
 

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी चिदानंद का आशीर्वाद लिया। - फोटो : अमर उजाला।
कैटरीना कैफ और सोनाली बेंद्रे भी पहुंचीं
इनके अलावा आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी महाकुंभ पहुंचीं। कैटरीना कैफ ने अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर स्वामी चिदानंद और साध्वी सरस्वती भगवती का आशीर्वाद लिया। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया।
 

Preity Zinta: 'सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं', भक्ति में लीन दिखीं प्रीति, यूजर बोले- 'यूपी में स्वागत है'

रवीना बोलीं- 'यह हमारी गंगा मैया हैं, हमारी मिट्टी है'
अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा, 'यह कुंभ 144 साल बाद आया है। इसलिए, मैं और मेरे दोस्त मुंबई से यहां आए हैं। हम सिर्फ गंगा स्नान के लिए नहीं आए हैं, बल्कि हम अपने 'घर' भी आए हैं। स्वामी जी का घर मेरा घर है, मेरे बच्चों का घर है। यह मेरा देश है, मेरी मिट्टी है। गंगा मैया हमारी हैं। संगम में अगर डुबकी लगाएंगे तो समझ लेंगे यह हमारे भाग्य में था। कहते हैं न कि महाकुंभ का बुलावा आता है'।
 
विज्ञापन

रवि किशन बोले- 'यह सिर्फ महादेव की कृपा है'
त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद रवि किशन ने कहा, 'यह महादेव की कृपा है। यह सिर्फ भगवान शिव के आशीर्वाद से संभव हुआ है'। उन्होंने आगे कहा, 'मोदी जी भी शिव भक्त हैं और सीएम योगी जी भी शिव भक्त हैं। इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद'। रवि किशन ने कहा, 'प्रशासन को, योगी जी को, मोदी जी, डबल इंजन सरकार को धन्यवाद। अगर भगवान शिव का आशीर्वाद नहीं होता तो धरती पर इतना बड़ा आयोजन नहीं होता'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें