फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होनार करोड़पति: माधुरी के सामने फैन ने उतारी जैकेट, टीशर्ट पर ये तस्वीर देख शर्माईं एक्ट्रेस; देखें वीडियो

Tue, 06 Oct 2026 03:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी क्विज शो 'कौन होनार करोड़पति' को होस्ट करती नजर आएंगी। शो शुरू होने से पहले ही इसके प्रोमो में माधुरी के साथ कंटेस्टेंट्स के मजेदार और दिलचस्प पल देखने को मिल रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम @madhuridixitnene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कौन होनार करोड़पति' शो से एक नया प्रोमो आया है। प्रोमो में जलगांव के शरद राजपूत ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर माधुरी भी शरमा गईं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


जैकेट उतारकर नाचने लगा कंटेस्टेंट 
प्रोमों में शरद राजपूत 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' जीतकर हॉट सीट तक पहुंचते हैं। माधुरी के सामने बैठकर वह काफी खुश नजर आते हैं, क्योंकि वह अभिनेत्री के बहुत बड़े फैन हैं। इसके बाद शरद अपनी जैकेट उतारते हैं और डांस करने लगते हैं। तभी उनकी टी-शर्ट पर माधुरी की तस्वीर नजर आती है। यह देखकर माधुरी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

शरद बताते हैं कि उन्होंने माधुरी की लगभग सभी फिल्में देखी हैं और उन्हें अभिनेत्री की फिल्मों से जुड़ी कई बातें भी याद हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है और बात धीरे-धीरे शरद की निजी जिंदगी तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

माधुरी केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हंस पड़ी ऑडियंस?  
माधुरी शरद से उनकी पत्नी के बारे में पूछती हैं। इस पर शरद मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'वो मेरी सारी बातें सुनती हैं।' शरद की बात सुनकर माधुरी तुरंत मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, 'सिर्फ सुनती हैं या कभी-कभी ऑर्डर भी देती हैं?' माधुरी का यह सवाल सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

शो के इस प्रोमो से साफ है कि 'कौन होनार करोड़पति' में माधुरी सिर्फ सवाल-जवाब करती ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी जिंदगी और पसंद-नापसंद को लेकर हल्की-फुल्की बातचीत भी करती नजर आएंगी।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

कब शुरू होगा शो? 
  • यह शो 12 अक्टूबर से शुरू होगा और सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा।
  • शो के लॉन्च से पहले माधुरी दीक्षित 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक स्पेशल एपिसोड में भी नजर आएंगी।
  • इस दौरान वह अपनी फिल्म 'देवदास' के आइकॉनिक गाने 'काहे छेड़ मोहे' पर परफॉर्मेंस देती दिखाई देंगी।
  • यह स्पेशल एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें- काला हिरण फिल्म मामला: अदालत ने सलमान खान से मांगा जवाब, विवादित मूवी पर निर्माता की याचिका पर क्या कहा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें