इरीना रुदाकोवा के करीब आए तेज प्रताप?
इस बीच शो में तेज प्रताप यादव को इरीना रुदाकोवा के साथ डांस करते देखा गया। उनका अंदाज देखकर स्वरा भास्कर हंसने लगीं और बोलीं, 'लालू जी सब देख रहे हैं'। प्रोमो जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, 'लाइट, कैमरा, बॉलीवुड'। यह शो प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम हो रहा है। हर दिन दोपहर 12 बजे इसका नया एपिसोड आता है।
अल्टीमेट रूलर का दावेदार कौन?
इसके अलावा 'राइड एंड फॉल सीजन 2' में 'अल्टीमेट रूलर' की रेस भी है। कई लोगों के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला 'अल्टीमेट रूलर' के लिए फाइनल दावेदार बनकर उभरे। शो में 'अल्टीमेट रूलर' बनने की दौड़ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मुकाबले में गौतम और शहजा पूनावाला आखिरी दो दावेदार हैं। जैसे-जैसे मुकाबला सिमटा, कई एलिमिनेशन के बाद 'टावर' में हालात बदल गए। अब गौतम और शहजाद के बीच इस खास टाइटल के लिए टक्कर होगी।