फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को मिलेगा नामदेव समष्टि पुरस्कार, साहित्य-भाषा में योगदान के लिए होंगे सम्मानित

Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को साहित्य और भाषा में योगदान के लिए शुक्रवार को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में समष्टि कला और साहित्य महोत्सव के दौरान जावेद अख्तर को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के बायकुला में अन्नाभाऊ साठे सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन


जावेद अख्तर होंगे सम्मानित 
समष्टि फाउंडेशन की तरफ से हाल ही में घोषणा की गई कि जावेद अख्तर को नामदेव ढलास समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। जावेद अख्तर को यह सम्मान साहित्य और भाषा में दिए गए योगदान के लिए मिलेगा। जावेद अख्तर ने हिंदी फिल्मों में बेहतरीन गीत, कहानी, सवांद लिखे हैं। भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाने में जावेद साहब का योगदान बहुत बड़ा है। पहले भी कई अवॉर्ड से लेखक, गीतकार जावेद अख्तर सम्मानित हो चुके हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Shabana Azmi: जावेद-कंगना विवाद पर शबाना आजमी का खुलासा, 'दोनों में समझौता नहीं हुआ, अभिनेत्री ने माफी मांगी' 

नामदेव ढसाल महाेत्सव को हुए आठ वर्ष 
जिस कार्यक्रम में शुक्रवार को जावेद अख्तर सम्मानित होंगी, वह प्रसिद्ध मराठी कवि और दलित कार्यकर्ता नामदेव ढसाल (1949-2014) की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव को इस साल आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे। नामदेव ढसाल का असली नाम नामदेव लक्ष्मण ढसाल था। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के ही थे। उन्होंने जातीय उत्पीड़न के खिलाफ रचनाएं की। साल 2014 में उनका कैंसर से निधन हो गया। 

ये खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: जब मिमिक्री आर्टिस्ट ने निकाली जावेद अख्तर की आवाज, जानिए लेखक ने क्या दी प्रतिक्रिया 

इन लोगों को भी मिलेगा सम्मान 

विज्ञापन

जावेद अख्तर के अलावा पत्रकार ज्ञानेश महाराव को सत्यशोधक सम्मान प्रदान किया जाएगा। आईपीएस अधिकारी संदीप तमगाडगे को भी नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही पत्रकार राजू पारुलेकर, डॉ. श्यामल गरुड़, अमोल देओलेकर और अधिवक्ता दिशा वाडेकर को भी सम्मानित किया जाएगा। इन सभी लोगों ने किसी ना किसी रूप में समाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें