फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: नागा वामसी ने की राम चरण के अभिनय की तारीफ, अभिनेता की इस फिल्म को बताया पसंदीदा फिल्मों में से एक

Sun, 20 Oct 2024 06:45 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण इस वक्त सिर्फ साउथ ही नहीं, ब्लकि देश भर में काफी मशहूर हैं। उन्हें शानदार अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। इस बीच अब मशहूर फिल्म निर्माता नागा वामसी ने भी उनकी तारीफ करते हुए अभिनेता की फिल्म 'रंगस्थलम' का जिक्र किया है। 
 
विज्ञापन
नागा वामसी-राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार राम चरण आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। इस फिल्म के बाद से न उन्हें सिर्फ देश में, ब्लकि विदेश में भी काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। राम चरण की अभिनय क्षमता को लेकर काफी तारीफें की जाती हैं। अभिनेता ने अपनी पिछली कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। उनकी ऐसी ही एक शानदार फिल्म 'रंगस्थलम' है, जिसमें उनके बेहतरीन अभिनय को लेकर फिल्म निर्माता नागा वामसी ने उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन


'रंगस्थलम' में राम चरण के अभिनय की नागा वामसी ने की तारीफ
'रंगस्थलम' राम चरण के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान लोकप्रिय निर्माता नागा वामसी ने खुलासा करते हुए बताया कि रंगस्थलम उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि राम चरण ने अपने अभिनय से इस फिल्म को और भी ज्यादा बेहतरीन बना दिया। 
Celebs Karwa Chauth: सज धज के करवा चौथ मनाने अनिल कपूर के घर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

'लकी भास्कर' के साथ फिर से तैयार हैं नागा वामसी 
नागा वामसी ने इस फिल्म के क्लाइमेक्स की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "मुझे रंगस्थलम का क्लाइमेक्स अभी भी याद है। प्रकाश राज को मारते समय राम चरण ने जो भाव दिए, वे काफी परिपक्व और साथ में गुस्से से भरा भी था। उन्होंने दोनों भाव एक ही समय में दर्शा दिया और उन्होंने इसे बहुत सहजता से किया।" बता दें कि नागा वामसी बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म 'देवरा' का तेलुगु राज्यों में वितरण किया था। इसके अलावा वह अपनी एक और नई फिल्म 'लकी भास्कर' के साथ तैयार हैं, जो 31 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

Do Patti: 'दो पत्ती' में कृति सेनन के डबल रोल को देख उलझीं काजोल, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का नया प्रोमो
'गेम चेंजर' में फिर से नजर आएंगे राम चरण 
बात करें 'रंगस्थलम' की, तो ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें राम चरण और सामन्था अक्किनेनी के साथ आधि पिनिसेट्टी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, नरेश और अनसूया भारद्वाज आदि कलाकार ने भी काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा सफल रही थी। बात करें राम चरण के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर व्यस्त हैं। ये फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होने वाली है। फिल्म को शंकर ने निर्देशित किया है और ये फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। 
सना मकबूल के नए फोटोशूट की तस्वीरें देख मचला फैंस का दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें