फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Storiyaan: प्राइम वीडियो पर इस दिन लगेगा रोमांस का तड़का, अमेजन ने की लव स्टोरियां के प्रीमियर की घोषणा

Tue, 06 Feb 2024 10:32 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज लव स्टोरियां के प्रीमियर की आज मंगलवार, 6 फरवरी को घोषणा की गई है। यह सीरीज छह भागों में प्यार पर आधारित है।  
विज्ञापन
लव स्टोरियां - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर ने वेब सीरीज 'लव स्टोरियां' की घोषणा की है। 'लव स्टोरियां' प्राइम वीडियो पर वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होगी। प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी अमेजन ओरिजिनल सीरीज के प्रीमियर की आज मंगलवार, 6 फरवरी को घोषणा की है। यह सीरीज छह भागों में प्यार पर आधारित है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन तले बनी यह बेब सीरीज वास्तविक जीवन की प्रम कहानियों पर आधारित है। इसमें देश भर के छह वास्तविक कपल के प्यार, इमोशन, खुशी, आदि कहानियां शामिल हैं।

विज्ञापन

वैलेंटाइन पर होगा 'लव स्टोरियां' का प्रीमियर

करण जौहर की आगामी वेब सीरिज 'लव स्टोरियां' अमेजन पर 14 फरवरी को रिलीज की जाएगी। अमेजन ने इसकी घोषणा करते हुए वेब सीरीज का पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही लिखा, 'इस वैलेंटाइन हम आपके लिए ऐसी कहानियों को लेकर आए हैं, जो आपको प्यार पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देंगी। यह कहानियां वास्तविक जीवन के जोड़ों से प्रेरित हैं और परीकथा रोमांस के निर्माताओं द्वारा बनाई गई हैं।
 
अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम
इन कहानियों को छह निर्देशकों अर्चना फड़के, अक्षय इंडिकर, कॉलिन डी'कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी के माध्यम से कैप्चर किया गया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा कार्यकारी निर्माता के रूप में कार्यरत हैं। वेब सीरीज लव स्टोरियां अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। जारी किए गए फिल्म के पोस्ट में अलग-अलग प्रेम कहानी देखने को मिल रही हैं। फिल्म का पोस्टर बेहद खास है। पोस्टर देखकर फिल्म की प्रेम कहानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

विज्ञापन


रणबीर की रामायण में सीता का किरदार निभाएंगी जान्हवी!
विज्ञापन


दर्शकों को झकझोर देगी सीरीज की कहानी
प्राइम वीडियो की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने इस वेब सीरीज को लेकर कहा, 'वेब सीरीज लव स्टोरियां प्यार की प्रामाणिक और उत्थानकारी कहानियों से बनी है, जो सामाजिक सीमाओं और चुनौतीपूर्ण मानदंडों से परे है। इसकी कहानी निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों को झकझोर कर रख देगी।' 

Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा!, पौराणिक कथाओं से जुड़ी है अगली फिल्म
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें