फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokah Chapter 1 Box Office Collection Day 12: 'लोका' की रफ्तार पड़ी धीमी, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Mon, 08 Sep 2025 07:36 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokah Chapter 1 Box Office Collection Report: मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सभी को चौंकाते हुए अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने 12वें दिन कितनी कमाई है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
मलयालम सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की और दूसरे वीकेंड तक भी रफ्तार अच्छी बनी रही। लेकिन अब फिल्म के बारहवें दिन यानी सोमवार के कलेक्शन सामने आ गए हैं, जो साफ दिखाते हैं कि वीकडेज में इसकी स्पीड धीमी हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 6
लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
12वें दिन फिल्म ने कितने कमाई?
28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में लगातार ग्रोथ दिखाई। पहले दिन फिल्म ने 2.7 करोड़ से ओपनिंग ली और पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 54.7 करोड़ रहा। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 7.65 करोड़, शनिवार को 10 करोड़ और रविवार को 10.15 करोड़ की कमाई करके फिल्म ने वीकेंड को दमदार बनाया। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म का ग्राफ गिरा और खबर लिखे जाने तक बारहवें दिन का कलेक्शन सिर्फ 2.89 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि इस आकंड़े में अभी बढ़ोतरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1 Movie Review: सीट से बांधे रखेगी ‘लोका’, बेहतर हो सकता था अंत; दिल चुराकर चौंका देंगी कल्याणी
विज्ञापन

3 of 6
लोका चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कुल कमाई 
बारह दिनों के कलेक्शन की बात करें तो ‘लोका चैप्टर 1’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 85.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस फिल्म ने साउथ की बाकी फिल्मों को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ा हुआ है। 
 

4 of 6
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : X
हर दिन के कलेक्शन पर एक नजर
फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से अब तक आकंड़ों पर नजर डाले तो इसने कुछ इस तरह कमाई की है।
  • पहले दिन (गुरुवार): 2.7 करोड़
  • दूसरे दिन (शुक्रवार): 4 करोड़
  • तीसरे दिन (शनिवार): 7.6 करोड़
  • चौथे दिन (रविवार): 10.1 करोड़
  • पांचवें दिन (सोमवार): 7.2 करोड़
  • छठे दिन (मंगलवार): 7.65 करोड़
  • सातवें दिन (बुधवार): 7.1 करोड़
  • आठवें दिन (गुरुवार): 8.35 करोड़
  • नौंवे दिन (शुक्रवार): 7.65 करोड़
  • दसवें दिन (शनिवार): 10 करोड़
  • ग्यारहवें दिन (रविवार): 10.15 करोड़
  • बारहवें दिन (सोमवार): 2.89 करोड़ (खबर लिखे जाने तक)
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : X
मलयालम बेल्ट का दबदबा
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका मलयालम मार्केट रहा है। 42 करोड़ से ज्यादा की कमाई सिर्फ मलयालम वर्जन से आई है। इसके अलावा तेलुगु, तमिल और हिंदी में भी फिल्म ने अपनी जगह बनाई है। हिंदी बेल्ट से भी वीकेंड पर बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिला, लेकिन सोमवार को इसमें गिरावट साफ दिखाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: Lokah Chapter 1: रिलीज से पहले 'लोका' की कामयाबी पर क्या बोले थे निर्माता? कल्याणी प्रियदर्शन ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' - फोटो : X
फिल्म की खासियत
‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ एक सुपरहीरो यूनिवर्स की पहली किस्त है जिसे डोमिनिक अरुण ने डायरेक्ट और दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है। कल्याणी प्रियदर्शन ने टाइटल रोल निभाया है। कहानी चंद्रा नाम की एक रहस्यमयी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बैंगलोर में आकर कई अनोखी परिस्थितियों से गुजरती है। फिल्म का विजुअल प्रेजेंटेशन, बैकग्राउंड स्कोर और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें