बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पॉपुलर शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो के पहले सीजन के सफलता के बाद अब शो के मेकर्स ने 'लॉक अप' सीजन 2 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शो के फैंस भी सीजन 2 को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि लॉक अप के दूसरे सीजन में मेकर्स ऐसे विवादित चेहरे को कंटेस्टेट के तौर पर ला रहे हैं, जो लोगों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दे सकें। ऐसे खबर है कि बिग बॉस 15 की इस कंटेस्टेंट को कंगना की जेल में टॉर्चर होने का ऑफर आया है।
जल्द आएगा दूसरा सीजन
'बिग बॉस' के घर में नेहा और प्रतीक सहजपाल की रोमांस की चर्चा भी जोरों पर थी। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंगना शो में नेहा कैसे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती हैं। हालांकि, शो का दूसरा सीजन कब आने वाला है इसे लेकर अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Allu Arjun: बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया फैमिली गोल, फूफा चिरंजीवी-पवन कल्याण संग यूं दिए पोज
मुनव्वर फारुखी ने जीता पहला सीजन
शो के पहले सीजन की बात करें तो वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। 'लॉकअप' सीजन 1 को एमएक्स प्लेयर और एएलटी बालाजी पर लॉन्च किया गया था। मुनव्वर फारुखी ने इस शो को जीता था।
Adnan Sami: 'कभी मेरी परवाह नहीं की और सेल्फिश बने रहे'..., भाई जुनैद ने अदनान पर फिर लगाए गंभीर आरोप