ऑस्कर विजेता अभिनेता और निर्माता लियोनार्डो डिकैप्रियो फिल्ममेकर शैनन क्रिंग के साथ एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। दोनों ने आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘नाइन लिटिल इंडियंस’ के लिए हाथ मिलाया है। इसमें अमेरिकन मूल निवासी बच्चों के साथ एक अमेरिकी बोर्डिंग स्कूल में हुई दर्दनाक कहानी को दिखाया जाएगा। लियोनार्डो डिकैप्रियो इसे प्रोड्यूस करेंगे।
पोस्ट प्रोडक्शन में है फिल्म
ये डॉक्यूमेंट्री मौजूदा वक्त में पोस्ट प्रोडक्शन में है। इसकी कहानी चारोबोन्यू या शार बोह नोह बहनों और उनके बचपन के स्कूल के साथियों के बीच लगभग दो दशक लंबी कानूनी लड़ाई पर आधारित है। जिन्होंने साउथ डकोटा के सेंट पॉल इंडियन मिशन स्कूल में भयानक दुर्व्यवहार को सहा था। डेडलाइन के मुताबिक, यह फिल्म कैथोलिक चर्च को उनके विरुद्ध किए गए जघन्य अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराने के उनके संघर्ष को दिखाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Deva On Ott: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भसड़ मचाने आ रहा ‘देवा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
दिखाया जाएगा अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूलों का काला इतिहास
लियोनार्डो डिकैप्रियो की प्रोडक्शन कंपनी ऐपियन वे इस डॉक्यूमेंट्री को रेड क्वीन मीडिया और टेर्रा मैटर स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में स्कूल की दो पूर्व नन और सेवादार के इंटरव्यू को दिखाया जाएगा, जिन्होंने उन पादरियों की सेवा की थी जिन पर बलात्कार और हत्या के आरोप थे। इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य अमेरिकी भारतीय बोर्डिंग स्कूलों के काले इतिहास को उजागर करना है। जिनकी स्थापना मूल अमेरिकी बच्चों को एंग्लो-अमेरिकन सभ्यता के बारे में बताने के लिए हुई थी। इन संस्थाओं का संबंध बलात्कार और हत्या के अनेक मामलों से रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' रिलीज से पहले सलमान ने पहनी राम जन्मभूमि एडिशन वाली खास घड़ी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप!
लेखक टोनी रॉबिंस भी फिल्म से जुड़े
इस फिल्म के साथ लेखक और सार्वजनिक वक्ता टोनी रॉबिंस अन्य निर्माताओं के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं। इससे जुड़ने पर रॉबिंस ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ‘नाइन लिटिल इंडियंस’ आपको उतना ही प्रभावित करेगी, जितना सेंट पॉल इंडियन मिशन स्कूल के प्रीड़ितों की कहानी ने मुझे किया है।