फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan-Sreeleela: श्रीलीला से रोमांस करना कार्तिक को पड़ा भारी, हुए घायल; सामने आईं तस्वीरें

Thu, 27 Mar 2025 05:41 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan-Sreeleela: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी अनाम फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में दोनों कलाकार बाइक का आनंद लेते दिख रहे हैं। जानिए किस तस्वीर ने फैंस को चौंकाया।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग बसु के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग हो रही है, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आएंगे। फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें दोनो कलाकार बाइक का आनंद लेते दिख रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर में एक तस्वीर ने फैंस को चौंका दिया है। देखिए वह तस्वीर।

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान की तस्वीरें आईं सामने
पिछले महीने कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अभिनीत फिल्म का एक क्लिप आया था, जिसे कोई टाइटल नहीं दिया था। इसी फिल्म की शूटिंग इस वक्त सिलीगुड़ी में चल रही है। अब शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही एक तस्वीर में कार्तिक, श्रीलीला को बैठाकर बुलेट चलाते हुए दिख रहे हैं और अभिनेत्री मुस्कुरा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेता के हाथ पर घाव देखा जा सकता है, इस तस्वीर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढें: L2 Empuraan Review: फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म में लड़खड़ाए पृथ्वीराज, तकनीकी कौशल दिखाने के फेर में खोई कहानी

फिल्म को लेकर नेटिजंस की राय
 पिछले महीने फिल्म का एक क्लिप रिलीज होने के बाद नेटिजंस ने कहा कि 'आशिकी 3' कमिंग सून। इसकी तुलना उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' से किया। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म को लेकर साफ किया कि इसका संबंध 'आशिकी' की फ्रेंचाइजी से नही है। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तृप्ति डिमरी को लिया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया और इस फिल्म में श्रीलीला की एंट्री हो गई। तृप्ति को फिल्म से रिप्लेस किए जाने के बाद कई तरह की अफवाहें सामने आईं पर अनुराग बसु ने उन सभी का खंडन किया।

यह खबर भी पढें: Advance Booking: हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग से इन फिल्मों ने मचाया धमाल, लिस्ट में हैं दो साउथ की फिल्में

फिल्म को लेकर अपडेट
इस फिल्म में 'पुष्पा 2' के 'किसिक' गाने से चर्चित अभिनेत्री श्रीलीला और कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। अभी इस फिल्म का टाइटल रिलीज नहीं किया गया है।15 फरवरी को फिल्म का एक क्लिप आया था, जिसमें दोनों कलाकारों का रामांटिक अंदाज दिखाया गया था। अब इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें