फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar 2-KGF 3: पूरी होने वाली है 'केजीएफ 3' की कहानी, प्रशांत नील ने 'सलार 2' पर भी दिया नया अपडेट

Wed, 08 May 2024 03:46 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सलार 2' और 'केजीएफ 3' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। एक ताजा बातचीत में उन्होंने इन दोनों ही फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन
प्रभास और यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की जिन दो फिल्मों के अगले भाग का दर्शक सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, उनमें 'सलार 2' और 'केजीएफ 3' शामिल है। फैंस इन दोनों एक्शन फिल्मों को देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने इन दोनों फिल्मों को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन


Deepika Padukone: दीपिका का स्पेशल पोस्ट, बोलीं- उन्हें पसंद है बताना कि मैं कितना खाती हूं, इरफान को किया याद

पूरी होने वाली है 'केजीएफ 3' की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ताजा बातचीत में निर्देशक प्रशांत नील ने बताया कि 'सलार 2' जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इसकी शूटिंग मई के अंत तक शुरू हो जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन एक्शन करते नजर आएंगे। दोनों के फैंस के लिए यह एक राहत भरी खबर है। इतना ही नहीं, प्रशांत नील ने 'केजीएफ 3' पर भी बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी लगभग पूरी होने वाली है। इस खबर से सुपरस्टार यश के फैंस के बीच खुशी का माहौल बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


The Great Indian Kapil Show: शादी के सवाल पर सोनाक्षी ने दिया मजेदार जवाब, ऋचा ने 'हीरामंडी' में दिए 99 रीटेक

'सलार 2' की अधिकतर शूटिंग इसी साल हो जाएगी पूरी
प्रशांत नील के मुताबिक फिलहाल यश अपनी नई फिल्म का काम खत्म करने में जुटे हुए हैं। इसके पूरा होते ही 'केजीएफ 3' पर काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि 'सलार 2' का एक बड़ा हिस्सा इसी साल शूट कर लिया जाएगा और बचे हुए भाग की शूटिंग 2025 की पहली तिमाही में की जाएगी। फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हो सकती है। मालूम हो कि 'सलार 2' और 'केजीएफ 3' का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। 'केजीएफ' का पहला भाग साल 2018 में 'केजीएफ: चैप्टर 1' नाम से रिलीज हुआ था। साल 2022 में इसका सीक्वल आया था, जिसका नाम 'केजीएफ: चैप्टर 2' था। वहीं, 'सलार' का पहला भाग पिछले 22 दिसंबर को रिलीज हुआ था।

NTR Jr-Prashanth Neel: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें