'द पैराडाइज' को नानी ने "मैड मैक्स" का भारतीय रूप बताया
- फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
एक्शन फिल्में करते हैं रयान रेनॉल्ड्स
'द पैराडाइज' के निर्माताओं ने रेनॉल्ड्स को उनकी कामयाब एक्शन फिल्मों की वजह से चुना है। इस परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'चूंकि यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है, इसलिए टीम को लगा कि रयान रेनॉल्ड्स से बेहतर कोई नहीं हो सकता। उनकी एक्शन फिल्में भी कुछ ऐसी ही हैं।' उनकी फिल्म 'डेडपूल (2016)' को दर्शकों ने खूब सराहा है।
यह खबर भी पढ़ें: वेटिकन सिटी में गाया गया यह भारतीय गाना, कलाकारों को अच्छा लगा पोप लियो का साथ
फिल्म के बारे में
फिल्म 'द पैराडाइज' से राघव जुयाल तेलुगु में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 26 मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नानी और ओडेला फिल्म 'दशहरा (2023)' के बाद इसमें फिर से एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। तेलुगु और अंग्रेजी के अलावा, 'द पैराडाइज' तमिल, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, मलयालम और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी रिलीज होगी।