फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lara Dutta: जब ट्रोलर्स कहते हैं- अरे बूढ़ी हो गई..अरे मोटी हो गई, तो ऐसे निपटती हैं लारा दत्ता

Thu, 25 Apr 2024 04:56 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लारा दत्ता ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पर उतनी ही मौजूदगी है, जितना वह चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फॉलोअर्स जैसी और भी दूसरी चीजें चाहिए तो उसके साथ आने वाली हर एक चीज के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। 
विज्ञापन
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी कलाकार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कौन-सा कलाकार कब ट्रोल हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ट्रोल होने वाले कई कलाकार पलटकर तगड़ा जवाब दे देते हैं तो कई चुप रहने में ही भलाई समझते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री लारा दत्ता ने ट्रोलिंग के इस मसले पर बातचीत की है।

विज्ञापन


ट्रोल की बातों से मेरी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता
ट्रोलिंग से निपटने के सवाल पर लारा दत्ता ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि अरे बूढ़ी हो गई है..अरे मोटी हो गई। लेकिन क्या इन बातों से मेरे जिंदगी पर कोई असर पड़ेगा? नहीं पड़ेगा। मुझे पता है कि ट्रोल करने वाले हैंडल के पीछे कुछ गुमनाम लोग होते हैं। मैं नहीं जानती कि ऐसा करने वाले लोग अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। इसलिए, मैं किसी और के बारे में अपनी कोई राय नहीं रख सकती।

Salman Khan: सलमान का मजेदार किस्सा, इस डायरेक्टर के बेटे को खिला दिया था शोएब अख्तर और युवराज सिंह के साथ मैच
विज्ञापन


ज्यादा फॉलोअर्स के लिए दूसरी चीजों के लिए तैयार रहना होगा
लारा दत्ता ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पर उतनी ही मौजूदगी है, जितना वह चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फॉलोअर्स जैसी और भी दूसरी चीजें चाहिए तो उसके साथ आने वाली हर एक चीज के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी चीजों को केवल उन्हीं लोगों के साथ साझा करना चाहती हैं, जो उनके सच्चे फॉलोअर्स है।
विज्ञापन


Mrunal Thakur: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मृणाल ठाकुर भी कराएंगी एग फ्रीज! अभिनेत्री ने रिलेशनशिप पर भी की बात

लारा की आने वाली फिल्म
लारा दत्ता के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर कम पोस्ट करने के कारण उन्हें ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेने में काफी मदद मिली है। मालूम हो कि इन दिनों लारा अपनी वेब सीरीज 'रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सीरीज में उनके अलावा जिमी शेरगिल, आशीष विद्यार्थी, आशुतोष राणा और प्रसन्ना ने भी काम किया है। यह सीरीज जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। आने वाले दिनों में लारा दत्ता फिल्म 'वैलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।

Sonakshi Sinha: संजय लीला भंसाली के संग मस्ती करती दिखीं सोना, बोलीं- शुक्रिया मुझे 'फरीदन' बनाने के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें